फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Instructions to ICAT to conduct audit and submit report

Udham Singh Nagar News: आईसीएटी को ऑडिट कराकर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Instructions to ICAT to conduct audit and submit report
रुद्रपुर। फिटनेस सेंटर को लेकर उपजे विवाद के बीच परिवहन विभाग ने इंटरनेशनल सेंटर ऑफ ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आईसीएटी) को ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) का ऑडिट कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। एआरटीओ प्रशासन चक्रपाणि मिश्र ने बताया कि परिवहन व्यावसायियों की शिकायतों के क्रम में परिवहन आयुक्त कार्यालय ने आईसीएटी को एटीएस का ऑडिट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त ने एटीएस की ऑडिट आख्या प्राप्त होने और उस पर निर्णय लेने तक एटीएस के साथ ही एआरटीओ कार्यालय से वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने के लिए निर्देशित किया है। वाहनों की फिटनेस एटीएस लालपुर और एआरटीओ कार्यालय में कराई जा सकती है। बताया कि इसकी जानकारी देने के लिए मंगलवार को बस और ट्रक यूनियन के प्रतिनिधियों, वाहन चालकों से वार्ता की गई थी। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि गत मंगलवार को 12 वाहनों पर फिटनेस संबंधी कार्यवाही भी की गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed