{"_id":"6869821ab2e64279c60e0153","slug":"instructions-for-admitting-a-pregnant-woman-to-the-hospital-one-week-before-the-due-date-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-126881-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: प्रसव तिथि से एक सप्ताह पूर्व गर्भवती को अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: प्रसव तिथि से एक सप्ताह पूर्व गर्भवती को अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश
Sun, 06 Jul 2025 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी ने मानसून काल को देखते हुए गर्भवतियों की देखरेख के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। मानसून की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों की गर्भवतियों को प्रसव की संभावित तिथि से एक सप्ताह पूर्व सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने मानसून काल में संभावित प्रसव वाली गर्भवतियों का विशेष ध्यान देने के निर्देश जिले के प्रमुख/मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारियों को जारी किए हैं। मानसून सत्र में जुलाई से सितंबर के मध्य संभावित प्रसव वाली गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष बर्थ प्लान तैयार करने को कहा है। प्रसव सुविधा प्रदान करने वाली चिकित्सा इकाइयों को चिह्नित कर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि प्रसव की संभावित तिथि से 15 दिन पूर्व से आशा कार्यकर्ता गर्भवती से संपर्क कर प्रतिदिन उनका फॉलोअप करेंगी। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर गर्भवती के परिजन आपदा प्रबंधन केंद्र के फोन नंबर 05944-250222 या जिला आशा आशा समन्वयक निधि शर्मा के फोन नंबर 7505202037, कार्यक्रम अधिकारी फरहीन फातिमा के फोन नंबर 9569796324 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन