फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Inspection by Kumaun Commisnor in Rudrapur

कमिश्नर के वार्षिक निरीक्षण में हांफने लगे आला अधिकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Inspection by Kumaun Commisnor in Rudrapur
कमिश्नर को पंजिका दिखाते अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। मंडलायुक्त दीपक रावत ने कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कागजात के रखरखाव के लिए कई सुझाव दिए। साथ ही रजिस्ट्री से पहले एसडीएम को मौका मुआयना करने के निर्देश दिए। इस दौरान एक से दूसरे कार्यालय में धूप में पैदल घूम रहे अधिकारी थोड़ी दूर चलने के बाद ही हांफने लगे। रजिस्ट्री कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद महज 50 मीटर की दूरी अधिकारियों को वाहन से तय करनी पड़ी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त दीपक रावत बुधवार को दोपहर दो बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। शहीद ऊधमसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उन्होंने रुद्राक्ष का पौधा रोपा। इसके बाद कलक्ट्रेट के बाहर घूमकर सभी विभागों के बारे में जानकारी ली। मंडलायुक्त ने जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। आपदा से बचाव के उपकरणों की जानकारी ली और मोबाइल से आपदा कंट्रोल रूम में स्थापित टोल फ्री नंबर डायल करके भी देखा। उसके बाद सब रजिस्ट्रार कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विभिन्न माह में हुई रजिस्ट्रियों की गहनता से जांच की। उन्होंने रजिस्ट्रियों के निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारियों के लिए निर्देश दिए कि वे भूमि का मौका मुआयना जरूर करें, ताकि किसी भी दशा में राजस्व की चोरी न हो। निरीक्षण के दौरान डीएम युगल किशोर पंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, एडीएम ललित नारायण मिश्र, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, कौस्तुभ मिश्रा, ओसी मनीष बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मटकोटा को बता दिया कलक्ट्रेट का गांव
कमिश्नर ने राजस्व अभिलेखागार निरीक्षण के दौरान दाखिल-खारिज पंजिका, अधियाचन पंजिका, ग्राम सरवरखेड़ा का बस्ता एवं सूची का गहनता से निरीक्षण किया व जिला कार्यालय की स्थिति एवं नक्शे की भी गहनता से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पूछा कि कलक्ट्रेट किस क्षेत्र में आता है तो महिला कर्मचारी ने मटकोटा में बता दिया। बाद में खेत नंबर देखने पर यह जगतपुरा क्षेत्र में दिखाई दिया। इसके उपरांत उन्होंने शस्त्र अनुभाग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जारी किए गए शस्त्रों के लाइसेंस, नवीनीकरण व शस्त्रों की दुकान की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed