फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Inspection By ADM in Nanakmatta Sub Tehseel

चार अरायजनवीसों का पंजीकरण, नौ के लगे मिले बोर्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Inspection By ADM in Nanakmatta Sub Tehseel
सितारगंज की नानकमत्ता उप तहसील में निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच करते एडीएम वित्त डॉ. ललित न - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। एडीएम वित्त डॉ. ललित नारायण मिश्र ने नानकमत्ता उप तहसील का निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की। इस दौरान तहसील परिसर में पंजीकृत चार अरायजनवीसों के बजाय नौ के बोर्ड लगे मिले जबकि पंजीकृत चार अरायजनवीसों में से दो के लाइसेंस नवीनीकरण न होने से निरस्त हो चुके हैं। इससे नाराज एडीएम ने नायब तहसीलदार को जांच कर उप तहसील में अपंजीकृत अरायजनवीसों को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने काम में लापरवाही बरतने पर कानूनगो समेत चार पटवारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश एसडीएम को दिए।
विज्ञापन

एडीएम वित्त डॉ. मिश्र शुक्रवार शाम करीब चार बजे एसडीएम तुषार सैनी और तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी के साथ नानकमत्ता उप तहसील में पहुंचे। लंबित शिकायतों का समाधान न करने पर उन्होंने कानूनगो और तीन पटवारियों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश एसडीएम को दिए। एडीएम ने कहा कि खतौनियों को तत्काल अपडेट किया जाए। विवाद न होने पर शत प्रतिशत दाखिल खारिज किए जाएं। कहा कि किसानों का डाटा 31 जुलाई तक हर हाल में पोर्टल पर अपडेट होना चाहिए। उन्होंने उप तहसील में रखे मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक भी तीन दिन के भीतर लाभार्थियों को बांटने के निर्देश दिए। तहसील परिसर में लगे अराजयनवीसों के नौ बोर्ड देख नायब तहसीलदार राजेंद्र सनवाल को दस्तावेजों की जांच कर उन्हें हटाने के निर्देश दिए। कहा कि तहसील में सिर्फ चार अरायजनवीस पंजीकृत हैं। इनमें भी दो के लाइसेंस नवीनीकरण न होने पर निरस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

डीएसओ कार्यालय में बंडलों को देखकर भड़के एडीएम
रुद्रपुर। जिला पूर्ति कार्यालय में अभिलेखों व आवेदन पत्रों के बंडल बिखरे देखकर एडीएम प्रशासन जयभारत सिंह भड़क गए। उन्होंने डीएसओ तेजबल सिंह को व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को एडीएम प्रशासन ने कलक्ट्रेट में निरीक्षण किया। जिला पूर्ति कार्यालय में बेतरतीब पड़े बंडलों को देखकर एडीएम ने कनिष्ठ लिपिक को अगले सप्ताह तक बंडलों को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि यदि अगले हफ्ते तक कार्यालय में व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो संबंधित कर्मचारियों के वेतन रोक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed