फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Insisted on maintaining the SDM Kichha Shukla

किच्छा में एसडीएम बिठाने की जिद पर अड़े शुक्ला

Sun, 22 Feb 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Sun, 22 Feb 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
Insisted on maintaining the SDM Kichha Shukla
मुख्यमंत्री हरीश रावत को उनकी घोषणाओं को याद दिलाते हुए किच्छा विधायक राजेश शुक्ला एसडीएम की तैनाती की मांग पर अड़ गए। बाद में मुख्यमंत्री रावत ने जल्द ही एसडीएम की तैनाती का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

 रविवार को किच्छा विधायक शुक्ला ने यहां पर मुख्यमंत्री रावत से मुलाकात की और उन्हें याद दिलाया कि जब वह रुद्रपुर तहसील के उद्घाटन अवसर पर आए थे। तब कहा था कि आपके पीछे-पीछे वह एसडीएम भेज रहे हैं, मगर अभी तक एसडीएम की तैनाती नहीं हुई। यही नहीं शुक्ला ने सीएम रावत को ज्ञापन सौंप कर बताया कि किच्छा में पॉलीटेक्निक कालेज, दस किमी देहात व पांच किमी शहर के लिए सड़क निर्माण, फुलसुंगा-फुलसुंगी व ग्राम प्रतापपुर की सड़कों का निर्माण आदि कार्य सीएम की घोषणा में शामिल हैं, जो आज तक पूरे नहीं हुए। शुक्ला ने मांग कि किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दयनीय हालत में सुधार किया जाए। पंतनगर विवि को स्थायी कुलपति दिया जाए। खुरपिया फार्म पर भूमिहीनों को बसाया जाए। किच्छा में स्नातकोत्तर महाविद्यालय की स्थापना की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed