फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Information on dengue patient's death stirred

डेंगू से मरीज की मौत की सूचना पर हड़कंप

Thu, 22 Sep 2016 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Thu, 22 Sep 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
 जिला अस्पताल में गुरुवार देर शाम एक मरीज की डेंगू से मौत होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। परिजनों का कहना था कि अस्पताल लाने के बाद डाक्टरों ने जांच में डेंगू की पुष्टि की थी। लेकिन अस्पताल प्रशासन की मानें तो मरीज लंबे समय से बीमार चल रहा था, उसमें डेंगू की पुष्टि नहीं हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



 शिमला पिस्तौर निवासी 50 वर्षीय ओमप्रकाश कुछ समय से बुखार आदि से पीड़ित चल रहा था। गुरुवार शाम ओमप्रकाश की हालत बिगड़ने पर पड़ोसी सुरेंद्र कुमार उसके परिजनों संग उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। सुरेंद्र के अनुसार अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने ओमप्रकाश की जांच की और उसे डेंगू होने की बात कही। इसी दौरान ओमप्रकाश की  मौत हो गई।
विज्ञापन


डाक्टरों ने डेथ मेमो बनाकर पुलिस को सौंप दिया। इसके आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक टीसी पंत का कहना है कि मरीज की जांच की गई थी लेकिन उसमें डेंगू के कोई लक्षण नहीं थे। इसलिए उसकी मौत के बाद डेथ मेमो बनाया गया। पंत के अनुसार यदि मरीज की मौत डेंगू से हुई होती तो उसको पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed