{"_id":"6a8b4796b2b30eb50c0ad039","slug":"initiative-for-a-24-hour-free-ambulance-service-for-the-needy-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-146128-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जरूरतमंदों के लिए 24 घंटे निःशुल्क एंबुलेंस सेवा की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जरूरतमंदों के लिए 24 घंटे निःशुल्क एंबुलेंस सेवा की पहल
Mon, 24 Aug 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। भारत सेवा टीम जल्द ही अपनी एंबुलेंस सेवा शुरू करने जा रही है। एंबुलेंस 24 घंटे जरूरतमंदों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेगी। रुद्रपुर, किच्छा, दिनेशपुर, गदरपुर और पंतनगर क्षेत्र में लावारिस शवों को अस्पताल या पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाने की सुविधा निःशुल्क दी जाएगी। सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए भी एंबुलेंस का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस से 10 किलोमीटर की दूरी तक शवों को उनके घर पहुंचाने की सुविधा भी निःशुल्क रहेगी। गदरपुर, दिनेशपुर, गूलरभोज, किच्छा और पंतनगर तक शव पहुंचाने के लिए न्यूनतम शुल्क लेने की योजना है, ताकि पेट्रोल, वाहन के रखरखाव और चालक का खर्च चलता रहे। टीम ने गरीब परिवारों के लिए यह सुविधा भी निःशुल्क रखने का प्रयास करने की बात कही है। संवाद