फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Repairs begin on the government hospital's registration counter room, which had become a site of accidents.

Udham Singh Nagar News: हादसों का सबब बने सरकारी अस्पताल के पर्ची काउंटर कक्ष की मरम्मत शुरू

Mon, 24 Aug 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 24 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Repairs begin on the government hospital's registration counter room, which had become a site of accidents.
काशीपुर। एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में पर्ची बनाने वाले कर्मचारियों को शीघ्र ही बेहतर कक्ष मिलेगा। हादसों का सबब बने जर्जर पुराने पर्चा काउंटर की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। एक महीने के भीतर काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अस्पताल के मुख्य द्वार के पास बने पर्ची काउंटर की छत कई साल पहले जर्जर हो चुकी थी। गिरने की कगार पर पहुुंच चुके इसी छत के नीचे तीन कर्मचारी पर्ची काटने और जन्म प्रमाण पत्र बनाते थे। दो साल पहले बिलिंग काउंटर कक्ष की छत से बारिश के दौरान अचानक प्लास्टर गिरने से एक कर्मचारी बालबाल बचा था। बारिश के दौरान छत से पानी टपकने पर भी कर्मचारियों को दिक्कत उठानी पड़ती थी। अमर उजाला ने कर्मचारियों की समस्या को कई बार प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेकर अस्पताल प्रशासन ने रविवार से मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है। सीएमएस डॉ. संदीप दीक्षित ने बताया कि तीन लाख रुपये से पर्चा काउंटर का लिंटर, मरम्मत कार्य, रंगरोगन, अलग-अलग कतार के लिए रेलिंग आदि कार्य होगा। सितंबर में काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed