{"_id":"6a8b46b96c22608dc505053b","slug":"behad-and-shukla-once-again-at-loggerheads-over-the-issue-of-double-voting-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-146112-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दोहरे वोट के मुद्दे पर बेहड़-शुक्ला फिर आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दोहरे वोट के मुद्दे पर बेहड़-शुक्ला फिर आमने-सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। किच्छा विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दोहरे वोटों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। विधायक तिलक राज बेहड़ के आरोपों के बाद अब पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने जवाब दिया है। शुक्ला कहा कि उनका दोहरा वोट साबित हो गया तो वह राजनीति छोड़ देंगे। इसके जवाब में बेहड़ ने कहा कि शुक्ला को पहले यह समझना चाहिए कि उन्होंने वास्तव में क्या कहा था। टिप्पणी करने से पहले मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।
पूर्व विधायक शुक्ला ने रविवार को पूर्व मंत्री व विधायक तिलक राज बेहड़ को खुली चुनौती दे दी है। प्रेसवार्ता में वोटर लिस्ट की कॉपी दिखाते हुए शुक्ला ने कहा कि अगर बस्ती में उनका वोट साबित हो गया तो वो राजनीति छोड़ देंगे, नहीं तो बेहड़ को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। वहीं बेहड़ का कहना है कि उन्हाेंने प्रेसवार्ता में कहा था कि एक नाम और पते के कई लोग हो सकते हैं। शुक्ला पहले ये समझ लें कि मैंने क्या कहा था। परिवार और मेरे बारे में बोलने से पहले मर्यादा का ध्यान रखें।
-- -
वार:
बेहड़ एक ही नाम के अलग-अलग व्यक्तियों को दोहरा वोट बता कर झूठ फैला रहे हैं। जबकि भाजपा ने जो आपत्तियां लगाई हैं उनमें नाम, पिता का नाम, उम्र और फोटो मेल खाते हैं। जिनका दो जगह वोट है उनका वोट कटेगा ही और धारा 31 के तहत जेल और जुर्माना भी हो सकता है। -राजेश शुक्ला, पूर्व विधायक
विज्ञापन
--
पलटवार:
परिवार के बारे में राजनीति करना बंद कर दें शुक्ला। उन्हें पहले ये समझना चाहिए कि मैंने क्या कहा था। किसी भी बात को बेवजह तूल देना अच्छा नहीं है। शुक्ला ये न समझें कि विशेष समुदाय के वोट काटकर बेहड़ को हरा देंगे। किच्छा की जनता उन्हें अच्छे से जानती हैं। बेहड़ के साथ हर कोई खड़ा है। -तिलक राज बेहड़, विधायक, किच्छा