फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Inflation

महंगाई के खिलाफ पीएम के पुतले की निकाली शवयात्रा

Tue, 20 Oct 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Tue, 20 Oct 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन

देश में बढ़ रही महंगाई के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। केंद्र सरकार पर महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ चौतरफा निशाना साधना शुरू कर दिया। महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर जिला मुख्यालय में सभा की। बाद में में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम डॉ. पंकज कुमार पांडेय को सौंपी।

विज्ञापन


सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। यहां हुई सभा में जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान ‘जनता को अच्छे दिन आने वाले हैं’, के सब्जबाग दिखाकर सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन अच्छे दिन कहां आए, किसके आए, यह जानता आज भाजपा से पूछ रही है। बढ़ती महंगाई पर अब भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुंह छुपाए फिर रहें हैं। उन्होंने कहा भाजपा शासन काल में पहले प्याज लोगों से दूर हो गया।
विज्ञापन


उसके बाद सब्जी और अब दालों की कीमतें भी आसमान छूने लगी है। केंद्र सरकार जमाखोरों में अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार बनी तो वह 24 घंटे के अंदर महंगाई कम कर देंगे, लेकिन जैसे-जैसे केंद्र सरकार का कार्यकाल आगे बढ़ रहा है, महंगाई भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम डा. पंकज कुमार पांडेय सौंपा।

कांग्रेसियों ने फूंका पीएम मोदी का पुतला
गदरपुर। बढ़ती महंगाई और दालों की आसमान छूती कीमतों से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले की शवयात्रा निकाल। बाद में अनाज मंडी पर नारेबाजी कर पुतला फूंका। कांग्रेस मंडल अध्यक्ष विजय भुड्डी एवं पीसीसी सदस्य राजेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई को काबू करने में विफल साबित हो रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed