फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Infiltration of Bangladeshis in the valley

तराई में बांग्लादेशियों की घुसपैठ

Sun, 07 Feb 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज। Updated Sun, 07 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश से भारत में घुसपैठ हो रही है। पूर्वी पाकिस्तान के विस्थापित बंगाली बाहुल्य क्षेत्र उत्तराखंड के तराई, यूपी के पीलीभीत और बरेली जनपद क्षेत्रों में बांग्लादेशी मय परिवार के निवास करने लगे हैं। जो भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद यहां विस्थापित किए गए परिवारों के बीच रहकर घुल-मिल गए हैं। यहां तक कि कई परिवारों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर राशन कार्ड, पहचान पत्र आदि प्रमाण पत्र भी बनवा लिए हैं। खुफिया तंत्र इसको लेकर अलर्ट हो गया है और बांग्लादेशियों की पहचान के लिए गहनता से जांच में जुटा है। भारत में घुसपैठ के लिए दोनों देशों के बीच की खुली सीमा मुफीद मानी जा रही है।
  भारत-पाकिस्तान बंटवारे को लेकर 16 अगस्त 1946 को बंगाल में दंगा-फसाद और मार काट होने पर पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) से लाखों हिंदू बंगाली भारत आए थे। 1951-52 में पश्चिम बंगाल के रानाघाट ट्रांजिट कैंप के शरणार्थियों को भारत सरकार ने उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर (तत्कालीन उत्तर प्रदेश के नैनीताल) जिले के दिनेशपुर में मौरूसी काश्तकार के रूप में डेढ़ एकड़ से लेकर आठ एकड़ तक वर्ग आठ (नॉन जैड-ए) के भूमि पट्टे देकर बसाया था। यहां 1954 तक करीब 36 गांव बंगाली बाहुल्य बन चुके थे। इसी तरह 1957-58 में मध्य प्रदेश के रायपुर जिले के माना कैंप सहित कई अन्य शिविरों के शरणार्थियों को शक्तिफार्म के दस गांवों में जमीन देकर बसाया गया।

विज्ञापन

  इसके बाद 1971 में बांग्लादेश के कुछ परिवारों को जेलकैंप में जमीन दी गई और फिर धीरे-धीरे गदरपुर, नानकमत्ता, मेलाघाट, पूरनपुर व भोजीपुरा आदि क्षेत्रों में ये परिवार निवास करने लगे। सूत्रों की मानें तो करीब एक साल से बांग्लादेश की खुली सीमा से घुसपैठ कर सैकड़ों परिवार यहां आकर इन क्षेत्रों में बसे विस्थापित परिवारों के बीच रहने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

  बताया जा रहा है कि इन बांग्लादेशी परिवारों में से कई लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने राशन कार्ड, पहचान पत्र, आधार कार्ड आदि प्रमाण पत्र भी बनवा लिए हैं। दो माह पहले जब खुफिया विभाग को इसकी जानकारी हुई तो  शक्तिफार्म क्षेत्र में रहने वाले कई संदिग्ध परिवारों का डाटा कलेक्ट कर उनकी जांच शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed