{"_id":"5dc4671a8ebc3e5b1562a5c1","slug":"indulgence-of-550-easy-recitations-of-shri-gurugranth-sahib-sitarganj-news-hld3631775197","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के 550 सहज पाठ का पड़ा भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के 550 सहज पाठ का पड़ा भोग
विज्ञापन
नानकमत्ता में 550 सहज पाठ के भोग के बाद अरदास करती संगत।
- फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से घरों में रखे गए 550 सहज श्री अखंड पाठ साहिब का बृहस्पतिवार को भोग पड़ा। इस दौरान सामूहिक रूप से अरदास की गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सहज पाठधारियों को हुक्मनामा, सरोपा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के बाबा अलमस्त दीवान हाल में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की रहनुमाई में सामूहिक अरदास की गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सात अगस्त को श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में इलाके की धर्म प्रेमी संगत को अपने घरों में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के सहज पाठ के लिए निशुल्क गुरु के स्वरूप दिए थे।
सहज श्री अखंड पाठ साहिब के घरों में भोग के उपरांत आज संपूर्णता की सामूहिक अरदास की गई। अरदास के बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह तथा महासचिव प्रीतम सिंह संधू ने सभी धर्म प्रेमी संगत को हुक्मनामा, एक ओंकार, सतगुरु प्रसाद वंदना, सरोपा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहां धर्म प्रचारक भाई सुखवंत सिंह, सुखचैन सिंह खालसा, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, सुखवंत भुल्लर, बलदेव सिंह चीमा, रंजीत ढिल्लों आदि थे।