फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Indira was aroused was listening to the midnight Hujum

जब आधी रात इंदिरा को सुनने उमड़ा था हूजूम

Fri, 20 Jan 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Fri, 20 Jan 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
तब के जमाने में कार्यकर्ता पूरे मनोभाव के साथ प्रचार में जुटता था। नेता को सुनने के लिए खुद ही जनता पहुंचती थी। राजनीति का व्यवसायीकरण नहीं हुआ था। प्रचार के लिए एक खटारा जीप मिलती थी, जिसमें कार्यकर्ताओं की टोली सुबह से लेकर रात तक प्रचार करती थी। दिनभर प्रचार के बाद रात को टीम वॉल पेटिंग का काम करती थी। तब कार्यकर्ताओं को आज की तरह न तो नाश्ता मिलता था और ही खाना मिलता था। लेकिन फिर भी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ अपने नेता का प्रचार करता था।


कांग्रेस से करीब 45 सालों से जुड़े अशोक सक्सेना बताते हैं कि तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष इंदिरा गांधी के लोकसभा से निष्कासन और गिरफ्तारी के विरोध में हुए जेल भरो आंदोलन में वे अपने पिता के साथ 14 दिन रामपुर जेल में बंद रहे थे। तब और अब की राजनीति में बहुत फर्क आ गया है। उस वक्त नेता की जनसभा के लिए जनता को वाहनों में ढोकर नहीं लाना पड़ता था। बताते हैं कि 1980 में लोकसभा का चुनाव हुआ था। नवंबर 1979 में इंदिरा गांधी के पार्टी प्रत्याशी एनडी तिवारी के लिए उदयराज इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा होनी थी।
विज्ञापन


जनसभा का वक्त शाम का था और इंदिरा जी को सुनने के लिए काफी भीड़ पहुंची थी, लेकिन इंदिरा जी को मैदान में पहुंचते-पहुंचते आधी रात हो गई। फिर भी इंदिरा जी को सुनने का इतना क्रेज था कि ठंड में भी लोगों को हुजूम मौजूद था। इंदिरा जी की पूरी बात सुनने के बाद ही भीड़ वहां से गई थी। वह कहते हैं कि उस वक्त नेता का कार्यकर्ता और जनता के साथ जुड़ाव रहता था। इसलिए नेता को भीड़ जुटाने के लिए स्टार प्रचारकों की भी जरूरत नहीं पड़ती थी। अब तो राजनीति का परिदृश्य ही बदल गया है। ज्यादातर नेता और कार्यकर्ताओं की चुनाव में ही मुलाकात होती है। नेताओं में भी वो बात नहीं रही तो कार्यकर्ताओं का बदलना भी स्वाभाविक है। राजनीति के गिरते स्तर की वजह से जनता का भी नेताओं के प्रति मोह भंग हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजादी के बाद हुए विधानसभा और लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, एचडी देवगौड़ा, अटल बिहारी बाजपेई, वीपी सिंह, मेनका गांधी, केसी पंत सहित अनेक दिग्गज नेताओं ने जनसभा की। लेकिन प्रचार के लिए फिल्म स्टारों का इस्तेमाल 1991 के लोकसभा चुनाव में हुआ। जब कांग्रेस प्रत्याशी एनडी तिवारी के समर्थन में राजेश खन्ना ने जनसभा को संबोधित किया था। उसके बाद चुनाव में शत्रुघन सिन्हा, शक्ति कपूर सहित अनेक फिल्मी स्टार पहुंचे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed