{"_id":"63f3be481fe58173e709bc25","slug":"indian-air-force-in-us-nagar-rudrapur-news-c-8-1-59642-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: अत्याधुनिक उपकरणों के साथ अचानक स्टेडियम पहुंची वायु सेना की टीम, गोपनीय रखा मिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: अत्याधुनिक उपकरणों के साथ अचानक स्टेडियम पहुंची वायु सेना की टीम, गोपनीय रखा मिशन
Tue, 21 Feb 2023 04:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 21 Feb 2023 04:58 PM IST
सार
माना जा रहा है कि किसी आपात स्थिति में वायु सेना यहां से सीधे नेपाल और चीन पर नजर रख सकती है। सूत्रों के मुताबिक मैदान में अत्याधुनिक पोर्टेबल रडार लगाने की तैयारी है। इससे जिले में हवाई सुरक्षा भी मजबूत हो सकेगी।
विज्ञापन
वायुसेना
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
वायु सेना की टीम अत्याधुनिक उपकरणों के साथ रुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची। इस दौरान उन्होंने सर्वे किया। टीम ने मिशन को गोपनीय रखा। सोमवार को वायु सेना की टीम ने स्टेडियम में अत्याधुनिक उपकरणों के साथ अपना तंबू गाड़ लिया।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि किसी आपात स्थिति में वायु सेना यहां से सीधे नेपाल और चीन पर नजर रख सकती है। सूत्रों के मुताबिक मैदान में अत्याधुनिक पोर्टेबल रडार लगाने की तैयारी है। इससे जिले में हवाई सुरक्षा भी मजबूत हो सकेगी।
विज्ञापन
इससे पहले भी अक्तूबर में बरेली की राडार और सुरक्षा तकनीक टीम ने स्टेडियम का निरीक्षण किया था। वायु सेना की टीम क्या सर्वे कर रही है, इसकी जानकारी टीम के सदस्यों ने साझा नहीं की। इधर, डीएम युगल किशोर पंत ने बताया कि यह गोपनीय मामला है, इस बारे में वह जानकारी नहीं दे सकते हैं।
विज्ञापन