फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   India-Nepal border, seal the border state checking on the sharp

भारत-नेपाल सीमा सील, यूपी बार्डर पर चेकिंग हुई तेज

Tue, 14 Feb 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा
अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा Updated Tue, 14 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
India-Nepal border, seal the border state checking on the sharp
खटीमा में फ्लैग मार्च करते पैरा मिलिट्री के जवान - फोटो : अमर उजाला
 15 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करते हुए भारत नेपाल सीमा सील कर दी गई है। वहीं यूपी सीमा पर सीएपीएफ के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए आने जाने वाले वाहनों की गहन चेकिंग शुरू कर दी है। इधर सीएपीएफ, पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने नगर और आसपास के क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया और ग्रामीणों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश भट्ट, कोतवाल चंचल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस के साथ शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए तैनात पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने नगर के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र से मतदाताओं को निर्भीक होकर घरों से निकल कर 15 फरवरी को मतदान करने की अपील की गई। यह भी कहा गया कि उन्हें कोई भी डराता धमकाता या वोट डालने से रोकता है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 57वीं वाहिनी के सेनानायक केएस राणा ने बताया कि नेपाल सीमा शाम पांच बजे से सील कर आवाजाही बंद कर दी गई है। यह भी बताया कि सीमा की चौकियों को सीमा पर गश्त तेज करने और कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है। एसएसबी के जवानों ने सोमवार को नेपाल सुरक्षा प्रहरी टीम के साथ संयुक्त रूप से सीमा पर गश्त की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed