फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Incroachment in Rudrapur Forest

Udham Singh Nagar News: टांडा जंगल में बसे कुछ अतिक्रमणकारियों को मिल सकती है सशर्त रियायत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Incroachment in Rudrapur Forest
रुद्रपुर। वन भूमि पर बसे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चल रहे अभियान में टांडा जंगल में बसे कुछ अतिक्रमणकारियों को रियायत मिल सकती है। पुराने समय से विभाग का काम करते आ रहे लोगों को रियायत मिलने की उम्मीद है लेकिन इसके लिए उन्हें पक्के कागजात दिखाने होंगे। विभाग भी ऐसे लोगों को चिह्नित कर रहा है।
विज्ञापन

टांडा जंगल के नजदीक बसे कल्याणपुर गांव में लगभग 1500 परिवार रह रहे हैं। इन लोगों को हटाने के लिए विभाग की ओर से नोटिस दिए गए थे। विभाग का तर्क है कि उनके पूर्वज वन उपज और चौकीदारी के काम में हाथ बंटाते थे, लेकिन अब वहां बसे अधिकतर लोग सिडकुल और निजी कंपनियों में नौकरी कर रहे हैं। अप्रैल में विभाग ने वहां बसे सभी परिवारों को 72 घंटे में जंगल खाली करने का निर्देश दिया था लेकिन अभी तक विभाग कार्रवई नहीं कर सका है।
विज्ञापन

अब कुछ लोगों ने तराई केंद्रीय वन प्रभाग पहुंच कर कार्रवाई न करने की गुहार लगाई और खुद को वन विभाग का सेवादार बताया। कुछ परिवारों ने विभाग से कुछ दिन की मोहलत मांग कर जंगल खाली करने की बात कही है। विभाग ऐसे लोगों को चिह्नित कर रहा है, जो वाकई में वन उपज और चौकीदारी के काम में हाथ बंटाते हैं। डीएफओ वैभव कुमार सिंह का कहना है कि यदि वह लोग विभाग की नौकरी करने के पक्के कागजात दिखाते हैं तो उन्हें रियायत दी जा सकती है, जबकि अन्य परिवारों को जल्द से जल्द जंगल खाली करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण के नाम पर मजारों को निशाना बनाने का विरोध, ज्ञापन सौंपा

काशीपुर। अल्पसंख्यक समाज ने मुख्यमंत्री से अतिक्रमण हटाओ अभियान में अतिक्रमण के नाम पर अल्पसंख्यकों की आस्था के प्रतीक मजारों को निशाना बनाने का विरोध जताया है।



मंगलवार को नगर के सभी राजनैतिक दलों, धार्मिक संगठनों से जुड़े अल्पसंख्यक समाज के कार्यकर्ताओं ने शहर इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन के नेतृत्व में एसडीएम अभय प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंंपा। ज्ञापन में कहा कि वह सरकार के अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध नहीं करते हैं लेकिन अतिक्रमण हटाने के नाम पर मुस्लिम समाज को निशाना बनाया जा रहा है। कहा कि मजारें सामाजिक एकता की केंद्र हैं। सभी धर्मों के लोग दूर-दूर से अपनी मुराद लेकर सजदा करने आते हैं। रामनगर रोड पर स्थित नथन पीर मजार और रामनगर में थपली वाले पीर बाबा की मजार को तोड़े जाने से अल्पसंख्यकों को गहरा आघात पहुंचा है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से कार्बेट नेशनल पार्क क्षेत्र की मजारों को संरक्षित करने की मांग की। वहां अनवार हुसैन मदनी, राशिद अंसारी, मोहम्मद नूर मोहम्मद, आसिफ, हसीन खान, एमए राहुल, शफीक अंसारी, नदीम अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद





चकरपुर रोड से हटाया अतिक्रमण, हंगामा



बाजपुर। राजस्व, लोनिवि, पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को चकरपुर रोड पर पोकलैंड से अतिक्रमण की परिधि में आने वाले निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान आक्रोशित व्यापारियों ने हंगामा किया। अधिकारियों से व्यापारियों के बीच तीखी झड़प भी हुई।



मंगलवार को लोनिवि के सहायक अभियंता पंकज राज ने पुलिस और राजस्व टीम के साथ चकरपुर रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की। इस दौरान एक फोटो स्टूडियो की दुकान का शीशा टूट गया। रोड किनारे दो हरे पेड़ भी गिरा दिए। अतिक्रमण की परिधि में आने वाले कच्चे और पक्के निर्माण ध्वस्त किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश खुल्लर सहित अन्य कई व्यापारियों ने विरोध किया। व्यापारियों ने अधिकारियों पर भाजपा की प्रदेश सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस बीच अधिकारियों से झड़प हो गई। लोनिवि पंकज राय ने कहा कि शासन प्रशासन के निर्देश पर ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है।





अधिकारियों को दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश



बाजपुर। एसडीएम आरसी तिवारी ने कहा कि राजस्व, लोनिवि सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण चिह्नित कर उसे अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम आरसी तिवारी ने वन, राजस्व, चकबंदी, लोनिवि ग्राम्य विकास, नगर पालिका सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण चिह्नित कर हटाने के लिए नोटिस जारी करने निर्देश दिए। कहा कि जंगल में बने अवैध धार्मिक स्थालों को हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed