{"_id":"64eb99cd2099d84b820b8ee4","slug":"incroachment-in-kichcha-and-khatima-khatima-news-c-237-1-shld1013-269-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अतिक्रमण हटाने के नोटिस से व्यापारियों में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अतिक्रमण हटाने के नोटिस से व्यापारियों में खलबली
Mon, 28 Aug 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा। नगर के मुख्य बाजार में व्यापारियों के टिनशेड और अतिक्रमण हटाने के नोटिस पर व्यापारियों में खलबली मची है। व्यापार मंडल के महामंत्री विजय अरोरा ने बताया कि अगर प्रशासन ने व्यापारियों का उत्पीड़न किया तो बाजार बंद करवाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने नगर के महाराणा प्रताप चौक से दीनदयाल चौक तक कई दुकानदारों को नोटिस दिया है।
बरेली रोड पर नाला निर्माण रुकवाया
किच्छा। बरेली रोड पर बन रहे नाले का काम व्यापारियों ने रुकवा दिया है। बाठला अस्पताल के स्वामी विरेंद्र पाल सिंह बाठला ने बताया कि शनिवार को विधायक तिलकराज बेहड़ के कार्यालय पर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया था कि पहले ट्रांसफार्मर हटाया जाएगा बाद में नाला निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि विभाग की जेसीबी उनके अस्पताल के सामने नाला खोदने आई जिसे यह कहकर लौटाया गया है कि पहले पीछे से सारा नाला निर्माण करें।
व्यापारियों ने अतिक्रमण को लेकर चिंता जताई
खटीमा। पीलीभीत रोड सालभोजी नंबर तीन और शारदा टॉकीज के आसपास के व्यापारियों ने प्रदेश कार्यकारी सदस्य रमेश चंद्र जोशी के निवास पर पहुंच कर अतिक्रमण के नाम पर हो रहे शोषण के संबंध में सहूलियत देने की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि करीब 40 वर्षों से लगभग 50 व्यापारी पीलीभीत रोड पर अपना व्यापार कर रहे हैं। उन्हें राजस्व विभाग जंगलात विभाग की ओर से बार-बार अतिक्रमण के नाम पर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने राजस्व विभाग को अपनी सीमा का सीमांकन कर बची जमीन पर व्यापारियों को मालिकाना हक देने की मांग की। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जोशी ने कहा कि कुछ स्थानों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार जगह खाली कराई जा रही है, यह मामला सीएम के संज्ञान में डाला जाएगा। वहां मेहंदी हसन, नवल वाल्मीकि, राहुल कुमार, शकील अंसारी, हिम्मत सिंह चौधरी आदि थे।