फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Incroachment in Khatima

Udham Singh Nagar News: राजस्व और वन विभाग की टीम ने लोहियाहेड रोड पर वन भूमि पर बनी मजार को किया ध्वस्त

Tue, 16 May 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 16 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Incroachment in Khatima
खटीमा में लोहियाहेड रोड पर वन भूमि में बनी मजार को ध्वस्त करती जेसीबी। संवाद
खटीमा। राज्य सरकार की ओर से सरकारी और भूमि पर बने धार्मिक स्थलों को हटाए जाने के आदेश के बाद प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने लोहियाहेड रोड पर वन भूमि पर बनी मजार को जेसीबी से ढहाकर भूमि को कब्जे में ले लिया। एसडीएम बिष्ट ने बताया कि वन भूमि पर बने मजार को हटाने के लिए वन विभाग ने कई बार नोटिस दिए थे। इसके बावजूद मजार को नहीं हटाया गया। इस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मजार को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

वन विभाग एसडीओ संतोष पंत ने कहा कि क्षेत्र में वन भूमि पर बनाए गए धार्मिक स्थलों को चिह्नित कर धार्मिक स्थलों के संचालकों को नोटिस देकर हटाने के निर्देश दिए गए है। अगर धार्मिक स्थलों को नहीं हटाया गया तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएंगी। मजार की देखरेख करने वाले सब्बीर हुसैन का कहना है कि यह मजार सौ साल पुरानी है। वहां तहसीलदार शुभांगिनी, नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सजवाण, रेंजर महेश चंद्र जोशी, वन दरोगा जागेश्वर वर्मा आदि थे। इधर एसडीएम बिष्ट के नेतृत्व में राजस्व और लोनिवि की संयुक्त टीम ने मुख्य चौराहे से पीलीभीत रोड मंडी समिति तक सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए टिन शेड, खोखा, ठेले आदि हटाए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed