{"_id":"6452a35b3bdb455ce70a56a8","slug":"incroachment-in-khatima-khatima-news-c-8-1-129763-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: वनभूमि में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: वनभूमि में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई
Wed, 03 May 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 03 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
खटीमा में वनभूमि से अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
खटीमा। ग्राम सभा प्रतापपुर नंबर दो में सरकारी भूमि पर बनी मजार को राजस्व विभाग की टीम ने ध्वस्त कर दिया। मजार गांव के एक सिख परिवार ने स्थापित की थी। आम के पेड़ के नीचे बनी मजार के ऊपर सीमेंट की चादरों से छत बनाई थी। बाद में चहारदीवारी की गई थी।
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट की देखरेख में मौके पर पहुंची टीम ने सरकारी भूमि में बनी मजार को जेसीबी से ध्वस्त किया। उन्होंने मजार से लगी भूमि के पट्टे की जांच पड़ताल की और पाया कि मजार के पास की भूमि का पट्टा रैना परिवार के नाम है। टीम के साथ मौके पर पहुंची तहसीलदार शुभांगिनी और नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सजवाण ने सरकारी भूमि वर्ग दो की पाई। टीम ने बताया कि सरकारी भूमि में रास्ता दर्ज हैं और मजार रास्ते में बनाई है। एसडीएम बिष्ट ने बताया कि मजार स्वयं हटाने बाबत रैना परिवार को अल्टीमेटम दिया गया था। इस पर कार्रवाई नहीं होने पर यह कदम उठाया गया।
जंगल की भूमि से हटाया अतिक्रमण
सितारगंज। बाराकोली वन क्षेत्र की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान शक्तिफार्म के जगतारपुर में धौरा बीट प्लाट संख्या 46 व 47 के किनारे वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने गोठा के जंगल में धार्मिक संरचना को भी हटाया।
विज्ञापन
बुधवार को बाराकोली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रैकुनी ने वन टीम और कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल व पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस की टीम गोठा के जंगल में सिसैया बीट पहुंची। यहां भूमि पर बनी संचरना बनी पाई। टीम ने वन भूमि पर चिन्हित अतिक्रमण को मौके से हटा दिया। इसके बाद टीम जगतारपुर के धौरा बीट प्लाट संख्या 46 व 47 पर पहुंची और करीब 1.6 हेक्टेअर जमीन से अतिक्रमणकारियों को हटाकर जमीन खाली कराई। अभियान में बाराकोली रेंज सितारगंज, शक्तिफार्म अनुभाग के ढोलावन, सिसैया के कर्मचारी व पुलिस कर्मी शामिल थे। रेंजर रैकुनी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर वन भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया।
पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, चालान किए
जसपुर। पुलिस ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया और दुकानदारों के चालान किए। कोतवाल पीएस दानू ने टीम के साथ मुख्य सड़क, सुभाष चौक, लकड़ी मंडी रोड, ठाकुरद्वारा बस अड्डा, गांधी पार्क, राष्ट्रीय राजमार्ग, स्टेट राजमार्ग, गलियों से अतिक्रमण हटवाया। सड़क के किनारे फड़, ठेला पर सामान बेचने वालों दुकानदारों का सत्यापन किया। कई स्थानों पर बाहर से आकर अतिक्रमण कर व्यापार कर रहे लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। वहां एसएसआई अनिल जोशी, कौशल भाकुनी, ललित कुमार, अवधेश कुमार, प्रदीप कान्याल आदि थे।
हाइवे किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया
सितारगंज। पुुलिस ने हाइवे किनारे अतिक्रमण कर लगाई दुकान को हटा दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 में बघौरा पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे झूले, टेडी बेयर, खिलौनी आदि की दुकान लगी थीं। बुधवार को एसएसआई विनोद फर्त्याल ने पुलिस बल के साथ वहां पहुंचकर दुकान हटवा दी। एसएसआई फर्त्याल ने बताया कि मुरादाबाद नदीम ने बांस से निर्मित फर्नीचर, रस्सियों से तैयार झूले, टेडी बेयर व खिलौनों आदि की दुकानें लगाकर अतिक्रमण किया था। जिसे हटवा दिया गया है। कहा कि हाइवे किनारे अतिक्रमण किसी हाल नहीं होने दिया जाएगा।