फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Increase in water level of Sharda River, 37 MW power generation at Lohiahead

शारदा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी, लोहियाहेड में 37 मेगावाट बिजली उत्पादन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
Increase in water level of Sharda River, 37 MW power generation at Lohiahead
खटीमा। उच्च हिमालयी क्षेत्र में बरसात व बर्फ पिघलना तेज होने से नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। शारदा नदी का जलस्तर सोमवार को 11,139 क्यूसेक दर्ज हुआ। इसके साथ ही लोहियाहेड पावर हाउस को 9,952 क्यूसेक पानी मिला। इससे पावर हाउस की तीनों टरबाइनों से 37 मेगावाट तक बिजली उत्पादन हुआ।
विज्ञापन
बता दें कि प्रति वर्ष सर्दी के मौसम में हिमालयी नदियों के जलस्तर में कमी का असर बिजली उत्पादन पर पड़ता है। अब रुक-रुक कर उच्च हिमालयी क्षेत्र में बारिश व बर्फ पिघलने से शारदा नदी का जल स्तर बढ़ने लगा है। लोहियाहेड पावर हाउस के डीजीएम महकार सिंह ने बताया कि शारदा नदी का जल स्तर बढ़ने लगा है। पावर हाउस की क्षमता 10,500 क्यूसेक है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह 9,952 क्यूसेक पानी नहर में मिला। पावर हाउस के तीनों टरबाइन की क्षमता 41.4मेगावाट पर 37 मेगावाट उत्पादन हो रहा है। वर्तमान में बाईपास नहर से उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए फसलों को सिंचाई को पानी भी छोड़ा जा रहा है। अब बरसात से जल स्तर में बढ़ोत्तरी जारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed