{"_id":"56f046d64f1c1be01af14d2e","slug":"income-tax-raid-on-the-farm-house-of-ladi-s-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":" दर्जामंत्री लाडी के भाई के फार्म हाउस पर इनकम टैक्स का छापा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जामंत्री लाडी के भाई के फार्म हाउस पर इनकम टैक्स का छापा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
पैसा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम ने भारी पुलिस फोर्स के साथ दर्जामंत्री हरमिंदर सिंह लाडी के भाई हरवंत सिंह ढिल्लन के फार्म हाउस पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी करा दी। टीम ने निरीक्षण करने के बाद डेरा डाल दिया। खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच पहुंचे अधिवक्ता जरनैल सिंह ने टीम अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन
अधिवक्ता जरनैल सिंह के अनुसार इनकम टैक्स टीम को फार्म हाउस का पता सही नही मिला था। करीब नौ घंटे जांच पड़ताल कर टीम वापस लौट गई। हालांकि छापेमारी को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे पांच प्राइवेट गाड़ियों में इनकम टैक्स के आरआईएस (बरेली) राम सिंह, डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह, मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारियों का काफिला सीआरपीएफ और यूपी पुलिस के साथ यूपी के ग्राम नया गांव (रामपुर) हरवंत सिंह ढिल्लन के फार्म हाउस पर पहुंचा।
विज्ञापन
टीम के फार्म हाउस के अंदर जाते ही पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर दी। फार्म पर कोई परिजन नहीं मिला। कक्षों में ताले लगे थे। अधिकारियों ने फार्म की बारीकी से जांच पड़ताल की। यहां तक फार्म हाउस के आसपास खेतों में भी पुलिस बल तैनात रहा। छापामारी की सूचना पर क्षेत्रभर से सैकड़ों राजनैतिक, सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गये, लेकिन पुलिस फोर्स ने मीडिया सहित किसी राजनैतिक और अन्य लोगों को अंदर नही घुसने दिया।
मौके आवास विकास सहकारी संघ अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य कामरान खान, अमीर अहमद, नवदीप कंग, लीलाधर सैनी, हामिद अली, अनवर अली, सुरजीत सिंह, जगवीर सिंह, कदीर अहमद, गुलाम गौस, फुरकान रजा समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।