फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Including private doctors would sue two

प्राइवेट डॉक्टर सहित दो पर मुकदमा दर्ज

Wed, 14 Oct 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Wed, 14 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन

 

विज्ञापन

 दो दिन पूर्व हुई बच्चे की मौत के मामले में प्राइवेट डॉक्टर सहित दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार आजादनगर ट्रांजिट कैंप निवासी राजू गुप्ता का पुत्र अंकित (8) दो महीने पूर्व छत से गिर गया था और उसका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया था। एक प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के बाद उसके हाथ में रॉड लगाई गई। पिछले रविवार को राजू अपने बच्चे के हाथ में लगी रॉड निकलवाने के लिए अस्पताल में गया था। अस्पताल के कंपाउंडर ने घर में आकर रॉड बदलने की बात कहकर उन्हें घर भेज दिया। कुछ समय बाद कंपाउंडर ने राजू के घर के समीप एक प्राइवेट क्लीनिक में अंकित के हाथ से रॉड निकालने के लिए इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के बाद अंकित की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे पहले निजी अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल ले गए, जहां अंकित को मृत घोषित कर दिया गया। मंगलवार को राजू गुप्ता ने ट्रांजिट कैंप थाने में कंपाउंडर राजपाल सिंह और प्राइवेट क्लीनिक के संचालक डॉ. जमुना प्रसाद गंगवार निवासी आजादनगर के खिलाफ धारा 304 (ए) आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed