फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Including 19 BJP legislators are opposed to Prime Minister Pandey arrested

सीएम का विरोध करने जा रहे विधायक पांडे सहित 19 भाजपाई गिरफ्तार

Thu, 11 Feb 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर। Updated Thu, 11 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Including 19 BJP legislators are opposed to Prime Minister Pandey arrested

 मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे गदरपुर विधायक अरविंद पांडे और भाजपा नेता राजेश कुमार सहित 19 भाजपाइयों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान धक्कामुक्की हो गई। पुलिस जिस गाड़ी में विधायक पांडे सहित कार्यकर्ताओं को जबरन बैठा रही थी। भाजपाइयों ने उस गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर पांडे को बाहर निकालने की कोशिश की। बताते हैं कि गाड़ी की खिड़की टूट गई। खींचातानी के बीच विधायक पांडे के कपड़े भी फट गये। भाजपाइयों ने सीएम का पुतला फूंका।    

विज्ञापन

बुधवार को रामभवन धर्मशाला में शिलान्यास और लोकार्पण के लगाए गए शिलापट में गदरपुर क्षेत्र का शिलान्यास होने और उन्हे कार्यक्रम की सूचना न देने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए गदरपुर विधायक अरविंद पांडे कार्यकर्ताओं के साथ मेन रोड एक प्रतिष्ठान पर आकर बैठ गए। भनक लगते ही एसडीएम तीरथपाल सिंह, सीओ राजीव मोहन समेत कई अधिकारियों ने विधायक पांडे को मनाने की कोशिश की। लेकिन पांडे ने अनसुना कर दिया। जिस पर भारी पुलिस ने घेराबंदी कर विधायक पांडे, विमल शर्मा, तनिकेत पासी, अनंत जैन, अमित चौहान, अतुल अवस्थी, अंकुर पांडे को खींच कर गाड़ी में डाल कर ले गए। इसके बाद भाजपा जिला महामंत्री राजेश कुमार के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह चौक पर सीएम रावत का पुतला फूंक दिया। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर पुतला फुंकने वाले जिला महामंत्री राजेश कुमार जिलाउपाध्यक्ष जगतार सिंह बाजवा, नगराध्यक्ष विकास गुप्ता, बलवीर सिंह कालू, मेजर सिंह, सौरभ, हैप्पी, सुखदेव सिंह, रोहित, हरीश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान भाजपाइयों ने खूब नारेबाजी की। पुलिस ने राजेश कुमार और जगतार सिंह बाजवा के साथ गिरफ्तार किए कार्यकर्ताओं को बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी में रखा। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी में प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को भी चौकी में बैठा लिया।        
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed