फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Incident occurred in the high-tech bus depot Kathgodam

काठगोदाम डिपो की हाईटेक बस में हुआ हादसा

Mon, 21 Sep 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Mon, 21 Sep 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


रुद्रपुर। नैनीताल से दिल्ली जा रही काठगोदाम डिपो की सेमीडीलक्स बस में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि बस में सवार सभी 19 लोग सकुशल उतर गए, लेकिन आग की चपेट में आने से चालक का पैर जल गया।


शनिवार रात काठगोदाम डिपो की सेमीडीलक्स बस (यूके 07 पीए 1593) नैनीताल से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। रात करीब 11:45 बजे जैसे ही बस बिलासपुर (यूपी) के नया गांव स्थित मन्नत गार्डन के पास पहुंची तो उसके अगले हिस्से से धुआं उठना शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि चालक सरफराज ने जैसे ही बस सड़क किनारे खड़ी की तो उसमें आग की लपटें उठनी शुरू हो गई। जब यह घटनाक्रम हुआ तो बस में सवार 17 में से अधिकांश यात्री नींद में थे। जैसे ही उन्हें आग लगने की जानकारी हुई तो उनमें अफरातफरी मच गई। वे सामान छोड़कर बस से बाहर निकलने लगे। जल्दबाजी में कुछ यात्रियों को खरोंचे भी आईं। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों के साथ ही वहां से गुजर रहे राहगीर भी एकत्र हो गए। जब तक यात्री अपना सामान निकाल पाते, उससे पहले ही बस धूं-धूं कर जल उठी। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण सुखवंत सिंह ने बताया कि बस में सवार सभी लोगों की जान बच गई थी। हालांकि आग की चपेट में आकर चालक का पैर झुलस गया था। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती, पूरी बस जल चुकी थी। वहीं सूचना मिलने पर काठगोदाम डिपो के एआरएम देशराज अंबेडकर भी हादसे के पौने दो घंटे बाद मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि जब तक वो पहुंचे तब तक बस जल चुकी थी और यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य को रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed