{"_id":"6060c6bf8ebc3ed8312d3f44","slug":"inaugration-of-bypass-by-education-minister-rudrapur-news-hld419856065","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री पांडेय ने बाईपास निर्माण का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री पांडेय ने बाईपास निर्माण का किया शुभारंभ
विज्ञापन
गदरपुर में सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना देते कांग्रेसी।
- फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर प्रस्तावित बाईपास निर्माण कार्य का कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक अरविंद पांडेय ने शुभारंभ किया। इस दौरान होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ मंत्री ने होली खेली और सभी को बधाई दी।
रविवार को गोपालनगर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर प्रस्तावित बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होना जन आंदोलन की जीत है। बाईपास निर्माण के शुभारंभ से कांग्रेसियों में बौखलाहट का दौर शुरू हो गया है। बाईपास निर्माण और उससे जुड़ने वाले लिंक मार्गों पर अंडरपास के निर्माण का कार्य अति शीघ्र कराया जाएगा।
कहा कि विरोधियों के कारण आज तक बाईपास निर्माण का कार्य चार साल तक अधर में रहा, जबकि इसे पहले ही पूरा हो जाना चाहिए था। शिलान्यास कार्यक्रम के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लोगों के साथ मंत्री अरविंद पांडेय ने होली खेली।
विज्ञापन
सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम विवेक प्रकाश, सीओ दीपशिखा अग्रवाल सहित कई थानों की फोर्स तैनात रही। वहां पूर्व सांसद बलराज पासी, अजय तिवारी, अजय कुमार, अतुल पांडेय, सुभाष गुंबर, राजेश गुंबर, श्याम लाल सुखीजा, धर्मचंद खेड़ा आदि थे।
अंडरपास, सड़क निर्माण की मांग, कांग्रेसियों ने दिया धरना
गदरपुर। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ग्राम गोपालनगर में आयोजित बाईपास निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम स्थल के पास अंडरपास और सड़क निर्माण की मांग को लेकर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के खिलाफ नारेबाजी की और एसडीएम विवेक प्रकाश को ज्ञापन भी सौंपा गया।
शनिवार को ग्राम गोपालनगर एवं बलरामनगर सड़क पर आयोजित बाईपास निर्माण कार्यक्रम के ठीक सामने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने अंडरपास एवं सड़क निर्माण की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि गोपालनगर-बलरामनगर सड़क की दो बार मुख्यमंत्री घोषणा कर चुके हैं लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है।
इस सड़क पर कई ग्राम सभाओं के साथ ही औद्योगिक संस्थान और स्कूल हैं। सड़क खस्ताहाल होने की वजह से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती है। विरोध के दौरान एसडीएम विवेक प्रकाश और सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से धरना खत्म का अनुरोध किया लेकिन कांग्रेसी धरने पर डटे रहे। इसी दौरान बाईपास कार्य का शिलान्यास करने आ रहे कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के काफिले को देख कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
यह देखकर पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। इस पर पुलिस ने घेरा बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मंत्री के काफिले के पास जाने से पहले ही रोक दिया। वहां पूर्व डीसीबी अध्यक्ष सुभाष बेहड़, जिला पंचायत सदस्य सुमन रानी, प्रीत ग्रोवर, सिद्धार्थ भुसरी, डॉ. श्याम सिंह, त्रिलोक मक्कड़, किशोर हलदार, टेक चंद कंबोज आदि थे।

गदरपुर के गोपाल नगर में हुए कार्यक्रम में जनता का अभिवादन करते शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय।- फोटो : RUDRAPUR