फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In Uttarakhand, police recovered Rs. 29.44 crore by challing 14.19 lakh vehicles in a year

उत्तराखंड में साल भर में 14.19 लाख वाहनों के चालान कर पुलिस ने वसूले 29.44 करोड़ रूपये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
In Uttarakhand, police recovered Rs. 29.44 crore by challing 14.19 lakh vehicles in a year
काशीपुर। उत्तराखंड में वर्ष 2019 में पुलिस ने 14 लाख 19 हजार वाहन चालान किए। वाहन चालकों से 29 करोड़ 44 लाख रूपये का शमन शुल्क (चालान धनराशि) वसूली हैै।काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के लोक सूचना अधिकारी से वर्ष 2019 में उत्तराखंड पुलिस व इसके अन्तर्गत सी.पी.यू. द्वारा किये गये जिलेवार चालानों ओर वसूली गयी शमन शुल्क (जुर्माने) की सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में लोेक सूचना अधिकारी/पुलिस उपमहानिरीक्षक (फायर/कार्मिक) पुलिस मुख्यालय एनएस नपच्याल ने उत्तराखंड पुुलिस व इसके अन्तर्गत सीपीयू द्वारा जिलेवार किये गये मोटर वाहन चालानों की संख्या ओर वसूली गयी धनराशियों का विवरण उपलब्ध कराया हैै। नदीम को उपलब्ध विवरण के अनुसार उत्तराखंड पुलिस ने वर्ष 2019 मेें कुल 14 लाख 19 हजार चालान किये गये हैै। इसमें से 3 लाख 56 हजार चालान चार बड़े जिलों के कार्यरत सीपीयू द्वारा किये गये हैै। इन चालानों से पुलिस द्वारा कुल 29 करोड़ 44 लाख रूपये का शमन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया हैै जिसमें 4 करोड़ 68 लाख रूपये केवल सीपीयू द्वारा वसूले गये है। नदीम को उपलब्ध जिलावार विवरणों केअनुसार वर्ष 2019 में सर्वाधिक 3 लाख 22 हजार 600 चालान देहरादून जिले में जबकि 3 लाख 16 हजार चालान उधमसिंह नगर जिले में किये गये हैै। शमन शुल्क वसूलने में उधमसिंह नगर जिला सबसेे आगे हैै। इसमें 7 करोड़ 80 लाख रूपयेे वसूले गये हैै जबकि देहरादून में 6 करोड़ 3 लाख 80 हजार रूपये वसूले गये है। अन्य जिलों के विवरण के अनुसार नैैनीताल जिले में 1 लाख 82 हजार चालान करके 3 करोड़ 75 लाख 30 हजार, अल्मोड़ा जिले में 40 हजार 200 चालान करके 1 करोड़ 10 हजार, पिथौरागढ़ में 52 हजार 200 चालान करके 93 लाख 60 हजार, बागेश्वर में 24 हजार 200 चालान करके 40 लाख 50 हजार, चम्पावत में 36 हजार 500 चालान करके 59 लाख 30 हजार, उत्तरकाशी में 29 हजार 800 चालान करके 42 लाख 10 हजार, टिहरी में 89 हजार 300 चालान करके 1 करोड़ 63 लाख, चमोली में 31 हजार 700 चालान करके 60 लाख 50 हजार, रूद्रप्रयाग में 13 हजार 200 चालान करके 29 लाख 20 हजार, पौड़ी में 98 हजार 300 चालान करके 1 करोड़ 97 लाख, हरिद्वार में 1 लाख 83 हजार 100 चालान करके 3 करोेड़ 89 लाख 40 हजार का शमन शुल्क वसूला गया हैै। नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार सीपीयू द्वारा नैनीताल जिले में 68 हजार चालान करके 97.3 लाख, देहरादून में 96.6 हजार चालान करके 53.8 लाख, हरिद्वार में 71.1 हजार चालान करके 86.4 लाख तथा उधमसिंह नगर जिले में 1.2 लाख चालान करके 2.3 करोड़ रूपये का शमन शुल्क वसूला गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed