फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In college, commotion, educational work carried out off

छात्रों का कालेज में हंगामा, शैक्षिक कार्य बंद कराया

Sat, 03 Sep 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर Updated Sat, 03 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
In college, commotion, educational work carried out off
बाजपुर डिग्री कालेज के प्रभारी प्राचार्य का को लिखित में पत्र सौंपते छात्र - फोटो : अमर उजाला
 चुनावी रंजिश को लेकर हुई छात्रों में मारपीट और फायरिंग मामले को लेकर डिग्री कालेज में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नवदीप सिंह नवी पर हमले के विरोध में छात्रों ने हंगामा कर शैक्षिक और प्रवेश कार्य बंद करा दिया। प्राचार्य डॉ. एके जोशी ने स्टाफ और छात्र नेताओं की संयुक्त मीटिंग कर 3 सितंबर को होने वाले प्रवेश की तिथि अब 6 सितंबर को निर्धारित की।
विज्ञापन



बता दें कि दो सितंबर को मुख्य बाजार में धर्मशाला के पास बाइक से जा रहे पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नवदीप सिंह नवी और पूर्व उपाध्यक्ष गुरजंट सिंह रंधावा गुट आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान तलवारें, लाठियां चलीं और फायरिंग हुई। जिसमें छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष नवदीप सिंह नवी और बीच बचाव में आए हरदीप सिंह घायल हो गए थे।
विज्ञापन


पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नवदीप सिंह नवी के पिता मोहन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गुरजंट सिंह रंधावा, विक्रम सिंह विक्की, लवजीत सिंह, रवींद्र सिंह व अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसआई विद्या दत्त जोशी की तरफ  से पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष गुरजंट सिंह रंधावा पर दफा 25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष नवदीप सिंह पर हुए हमले को लेकर छात्रों ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. अवनींद्र कुमार जोशी का घेराव कर मांग पत्र सौंपा। उसके बाद कालेज में शैक्षिक कार्य बंद हो गया। प्रवेश लेने पहुंचे छात्र निराश होकर लौटे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed