{"_id":"5efc43538ebc3e43272dc35b","slug":"in-accident-bike-rider-dead-at-the-spot37","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी से भरी ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी से भरी ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार की मौके पर ही मौत
Wed, 01 Jul 2020 04:21 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गूलरभोज (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गूलरभोज (ऊधमसिंह नगर)
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
मृतक सोनू सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम कोपा सिग्नल निवासी फूल सिंह का छोटा पुत्र सोनू सिंह (22) मंगलवार रात ग्राम भट्ट भोज में खेत का काम खत्म कर घर वापस लौट रहा था। ग्राम ललपुरी मंदिर के समीप सड़क पर खड़ी लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से सोनू सिंह की बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सोनू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर दिनेशपुर थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल मौके पर पहुंचे। मृतक की जेब में रखे मोबाइल से उसके बड़े भाई राकेश को सूचना दी। राकेश ने मौके पर पहुंच मृतक की शिनाख्त अपने छोटे भाई सोनू सिंह के रूप में की। पुलिस ने शव को सिडकुल चौकी भेज दिया, जहां बुधवार सुबह उसका पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इधर, दिनेशपुर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। ट्रैक्टर चालक केलाखेड़ा निवासी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है। सोनू अपने परिवार में चार भाइयों में सबसे छोटा था। बताया जा रहा है कि नवंबर में उसकी शादी होनी तय थी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।