फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In A Accident Driver Injured

ट्रक की टक्कर से पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
In A Accident Driver Injured
गदरपुर। मुर्गी दाना छोड़ कर वापस जा रहे एक पिकअप वाहन को अज्ञात ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। चालक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार जसपुर निवासी देवराज सिंह पिकअप से धौराटांडा बहेड़ी मुर्गीदाना छोड़कर रविवार की दोपहर जसपुर जा रहा था।
विज्ञापन

तहसील के समीप अचानक पीछे से ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी थी। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे खेत में जाकर पलट गया और चालक वाहन के अंदर ही फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना खतरनाक था कि पिकअप की चेचिस और बॉडी के दो टुकड़े हो गए। डीजल टैंक भी लीक होने से डीजल खेत में गिरने लगा। खेत स्वामी ने गेहूं की फसल काटने के बाद बचे झाड़ को नष्ट करने के लिए खेत में आग लगा रखी थी। खेत में लगी आग को देख पिकअप चालक के होश उड़ गए। घायल चालक ने चोटों की परवाह किए बगैर खेत की आग को बुझाने की कोशिश की। इसके बाद एक व्यक्ति ने सहयोगी को आग बुझाने में लगा दिया और घायल को अपनी बाइक में बैठाकर निजी अस्पताल ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed