{"_id":"56f828df4f1c1bf158f14f65","slug":"imlighat-gate-opend-by-the-incharge","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंचार्ज ने खोला इमलीघाट गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंचार्ज ने खोला इमलीघाट गेट
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएलएम के आदेश नहीं मानते हुए शांतिपुरी इमलीघाट गेट के इंचार्ज ने उपखनिज निकासी गेट खोल दिया। इसपर डीएलएम ने इंचार्ज से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शांतिपुरी इमलीघाट गेट में हो रहे अवैध खनन और कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए, वन निगम के डीएलएम महेश शर्मा ने शांतिपुरी इमलीघाट गेट बंद करने के आदेश जारी किए थे। वहीं तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ ने भी सीसीटीवी फुटेज मंगाते हुए, अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई नहीं होने तक अधिकारियों को गेट बंद करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
लेकिन गेट इंचार्ज ने ये आदेश न मानते हुए इमलीघाट गेट खोल दिया। इससे अधिकारियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में डीएलएम महेश शर्मा ने गेट इंचार्ज को पत्र लिखकर आदेश नहीं मानने और गेट खोलने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं उन्होंने कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी गेट इंचार्ज की तय की है।
विज्ञापन
बता दें कि इमलीघाट गेट के इंचार्ज अखिलेश चतुर्वेदी ने शांतिपुरी इमलीघाट गेट में हो रहे अवैध खनन और अवैध खनन में लिप्त लोगों द्वारा अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और जानमाल का खतरा बताते हुए गेट चलाने से हाथ खड़े कर दिए थे। उन्होंने स्टाफ का दूसरे गेट में स्थानांतरण करने की बात की थी। डीएलएम महेश शर्मा ने उच्च अधिकारियों को कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पत्र लिखकर गेट बंद करने की बात की थी। जिस पर डीएलएम ने गेट तीन दिन के लिए बंद कर दिया।