{"_id":"609ec8f88ebc3e74f947b529","slug":"illegal-weapon-factory-sitarganj-news-hld4243755129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने ध्यानपुर के जंगल से हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने ध्यानपुर के जंगल से हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्त। पुलिस ने ग्राम ध्यानपुर के जंगल में छापा मारकर अवैध शस्त्र का निर्माण करती फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया, वहीं भनक लगते ही तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शस्त्र निर्माण में प्रयुक्त होने वाले उपकरण, एक राइफल, दो तमंचा 315 बोर, एक पोनिया बंदूक, भारी मात्रा में कारतूस और खोखे बरामद किए। साथ ही तीन बाइक तथा एक कार भी जब्त कर ली। पकड़े गए आरोपियों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार की देर रात थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट को ग्राम ध्यानपुर के जंगल में अवैध शस्त्र निर्माण की सूचना मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ जंगल के अंदर छापा मारा। ध्यानपुर तथा सरोंजा के घने जंगल के बीच तस्कर भट्ठी बनाकर शस्त्रों का निर्माण कर रहे थे। पुलिस ने मौके से ग्राम दीननगर निवासी गुरमीत सिंह तथा ग्राम टुकड़ी निवासी मक्खन सिंह को दबोच लिया। जबकि टुकड़ी गांव का बलवीर सिंह तथा बिचवा भूड़ निवासी सुक्खा सिंह तथा ग्राम पहसैनी निवासी अज्ञात मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से एक राइफल 315 बोर, दो तमंचा 315 बोर, एक पोनिया राइफल 315 बोर, तीन कारतूस व खोखा तथा 312 बोर के तीन कारतूस तथा 13 खोखे, असला बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण तथा एक वेल्डिंग मशीन बरामद की।
पुलिस ने मौके से कार (यूके06टीए-2946) व बाइक (यूके06डी-2422), (यूके06एबी-2535) एवं एक बिना नंबर की बाइक भी बरामद की। टीम में एसआई अवनीश कुमार, एसआई नवीन बुधानी, ललित नेगी, हरीश चंद, हेमचंद फुलारा, प्रकाश आर्या, मोहित वर्मा, वोबिन्दर कुमार आदि शामिल थे।