{"_id":"69a0935793601391f7045633","slug":"illegal-occupation-of-government-land-in-ratanpura-construction-work-stopped-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-137794-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रतनपुरा में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, निर्माण कार्य रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रतनपुरा में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, निर्माण कार्य रुकवाया
Fri, 27 Feb 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर के ग्राम रतनपुरा में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की कार्रवाई करतीं एसडीएम ऋचा सिंह। विभाग
गदरपुर। तहसील के ग्राम रतनपुरा में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। बृहस्पतिवार को एसडीएम ऋचा सिंह और तहसीलदार लीना चंद्रा ने राजस्व टीम के साथ ग्राम रतनपुरा पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया।
जांच के दौरान राजस्व विभाग की श्रेणी-5 बंजर भूमि, खसरा संख्या 223, 224 एवं 225 में कुल 0.460 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण पाया गया। अधिकारियों ने संबंधित पक्ष को नोटिस जारी करते हुए भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मच गई। एसडीएम ऋचा सिंह ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान कानूनगो भगत सिंह और लेखपाल सरताज अली भी मौजूद रहे। संवाद