फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   IIM kashipur will strat drishti, sahas and saksham

आईआईएम काशीपुर शुरू करेगा दृष्टि, साहस और सक्षम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
IIM kashipur will strat drishti, sahas and  saksham
काशीपुर आईआईएम में स्टार्टअप प्रशिक्षण संबंधी जानकारी देते निदेशक। - फोटो : KASHIPUR
युवाओं को रोजगार में मदद के लिए आईआईएम काशीपुर दृष्टि, साहस और सक्षम स्टार्टअप प्रशिक्षण शुरू करने जा रहा है। इसके लिए आईआईएम काशीपुर ने 140 युवाओं का चयन किया है। जिन्हें साइंस एंड टेक्नोलॉजी और कृषि के क्षेत्र में तीन माह का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

24 अगस्त से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। बुधवार को आईआईएम संस्थान के निदेशक कुलभूषण बलूनी के निर्देशन में इसके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

संस्थान के पास विभिन्न क्षेत्रों से एक हजार युवाओं के आवेदन पहुंचे थे। इनमें से संस्थान ने 140 युवाओं का चयन किया है। इसमें से 90 युवाओं को साइंस एंड टेक्नोलॉजी और 50 युवाओं को कृषि के क्षेत्र में तीन माह का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद युवाओं की इन क्षेत्र के निवेशकों से मिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईएम फीड के सीईओ शिवानंद दास ने बताया कि इससे पूर्व भी साहस और सक्षम स्टार्टअप चलाए गए थे। जिसमें से 30 के लिए कृषि मंत्रालय से फंडिंग भी उपलब्ध हुई थी। प्रबंध निदेशक, प्रो. सफल बत्रा ने बताया कि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी बल मिलेगा। इससे उत्तराखंड में पलायन रुकने के साथ ही प्रदेश के विकास में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed