फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   IIM Kashipur will develop the city.

काशीपुर को मॉडल शहर के रूप में विकसित करेंगे केडीएफ और आईआईएम काशीपुर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
IIM Kashipur will develop the city.
काशीपुर में बैठक करते आईआईएम व केडीएफ के सदस्य। - फोटो : KASHIPUR
आईआईएम काशीपुर और काशीपुर डेवलपमेंट फोरम एक दूसरे के सहयोग से काशीपुर को एक मॉडल शहर के रूप में विकसित करेंगे। सोमवार को आईआईएम काशीपुर और डेवलपमेंट फोरम के बीच हुई एक बैठक में इस पर चर्चा की गई। बैठक में आईआईएम काशीपुर के निदेशक प्रोफेसर कुलभूषण बलूनी ने इस मिशन के लिए आईआईएम की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

बैठक में प्रोफेसर बलूनी ने आश्वासन दिया कि काशीपुर में स्थापित उद्योगों की स्थापना के लिए आईआईएम स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के साथ ही अपनी स्टार्टअप योजना में स्थानीय उद्यमियों को प्राथमिकता देगा। केडीएफ के सदस्यों ने बताया कि काशीपुर से आईएएस व पीसीएस जैसी परीक्षाओं में छात्रों का सफल न हो पाना चिंता का विषय है। काशीपुर को एक नॉलेज हब बनाने के लिए आईआईएम व केडीएफ मिलकर शासन-प्रशासन को पत्र भेजेंगे।
विज्ञापन

केडीएफ के सदस्यों ने कहा कि आईआईएम देश के सर्वोच्च प्रबंध संस्थान में है जिसे देखते हुए केडीएफ अपेक्षा करता है कि काशीपुर को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए आईआईएम इसके प्रचार- प्रसार में सहयोग करे ताकि यहां का व्यापार बढ़ सके। बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि काशीपुर के विकास के लिए यहां के लोगों में शहर के प्रति अपनेपन की भावना का विकास करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां के नागरिकों में मेरा काशीपुर की भावना पैदा करने के लिए केडीएफ और आईआईएम, नगर निगम व स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर स्वच्छता व सुरक्षित यातायात आदि के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। बैठक में प्रोफेसर राजीव कुमार, हरीश कुमार, शोभा तिवारी, वैभव, कुमकुम भारती, डॉ विनय शर्मा, सुमित चतुर्वेदी व केडीएफ के वरिष्ठ सदस्य राजीव घई, योगेश जिंदल, डॉ रवि सिंघल, डॉ एसपी गुप्ता, रितु भल्ला, डॉ डीके अग्रवाल, मधूप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed