फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   IGNOU's MBA fourth semester exam was being copied from mobile

Udham Singh Nagar News: इग्नू की एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में मोबाइल से हो रही थी नकल

Fri, 15 Dec 2023 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 15 Dec 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
IGNOU's MBA fourth semester exam was being copied from mobile
रुद्रपुर के डिग्री काॅलेज में प्राचार्य और स्टाफ पर नाराजगी जताते कमिश्नर दीपक रावत। संवाद
रुद्रपुर। एसबीएस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इग्नू की एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने एक परीक्षा कक्ष में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भाई बहन सहित तीन परीक्षार्थियों को मोबाइल से नकल करते पकड़ लिया। उन्होंने कक्ष में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों पर नाराजगी जताई और प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही तीन परीक्षार्थियों की नकल की रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डिग्री कॉलेज में दोपहर दो बजे से शाम बजे तक इग्नू की एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक कमिश्नर रावत कॉलेज पहुंचे और कमरा नंबर 11 में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कमरे में मोबाइल से नकल करते तीन परीक्षार्थियों को पकड़ा और नकल में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद कर लिए। कमिश्नर के औचक निरीक्षण से कॉलेज प्रशासन में खलबली मच गई। प्राचार्य डीसी पंत सहित तमाम प्रोफेसर कक्ष में पहुंचे। कमिश्नर ने तीन परीक्षार्थियों की कापी ली और उसमें लिखे गए जवाब के बारे में जानकारी ली लेकिन परीक्षार्थी कापी में लिखे गए जवाब नहीं बता सके। तीन परीक्षार्थियों में दो भाई-बहन और एक अन्य छात्रा थी। दो छात्राएं तो कमिश्नर के सवालों के जवाब कुछ कुछ देती रही मगर छात्र खामोश रहा। इसके अलावा उन्होंने मोबाइल से नकल करने पर कड़ी नाराजगी जताई। परीक्षा हॉल में तैनात तीनों कर्मियों ने परीक्षा कक्ष में मोबाइल होने की जानकारी स्वीकारी। करीब पौने घंटे की पूछताछ के बाद एक छात्रा ने मोबाइल पर अपलोड किए पीडीएफ से नकल करने की बात कबूली। इस दौरान कॉलेज परिसर में छात्र नेताओं और छात्रों का भारी जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन


रोते हुए बोली छात्रा, सर भविष्य बर्बाद हो जाएगा
रुद्रपुर। कमिश्नर के एक्शन से कॉलेज प्रशासन सकते में है। कमिश्नर ने प्राचार्य डॉ. डीसी पंत से कहा कि परीक्षा कक्ष में मोबाइल से नकल हो रही थी और आप क्या कर रहे थे। उनके कई बार पूछने पर छात्राओं की ओर से नकल करने की बात नहीं स्वीकारी तो उन्होंने खाली पेज दिए। छात्राओं से कहा कि एक जवाब जो कापी पर आपकी ओर से लिखा गया है उसे कोरे कागज पर लिखकर दिखा दें। एक छात्रा ने हिम्मत जुटाकर कागज पर लिखा मगर दूसरी छात्रा ने कागज पकड़ा, लेकिन लिख नहीं सकी। कागज पर जवाब लिखने के बाद कमिश्नर ने कापी में लिखे जवाब से मिलान किया तो बहुत अलग पाया। इसके बाद कमिश्नर ने कहा कि उन्हें झूठ से नफरत है। सच बोले वरना पुलिस को बुला लेंगे। इसके बाद छात्रा ने रोते हुए स्वीकारा कि मोबाइल पर डाउनलोड पीडीएफ से नकल की जा रही थी। उसके भाई ने भी नकल की बात स्वीकारी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने मौके का वीडियो बनाया तो छात्रा ने रोते हुए कमिश्नर से सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं करने की गुजारिश की। बोली कि इससे उनका भविष्य बर्बाद हो जाएगा जिस पर कमिश्नर ने वीडियो बनवाना न सिर्फ बंद करवा दिया बल्कि नाम सार्वजनिक नहीं करने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटिंग प्लान के मुताबिक नहीं बैठे थे परीक्षार्थी
रुद्रपुर। कमिश्नर ने कक्ष में परीक्षा के लिए बनाए गए सिटिंग प्लान की जांच तहसीलदार से कराई थी जिसमें पता चला कि प्लान के विपरीत परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। छात्रा का मोबाइल जांचा तो उसकी हिस्ट्री डिलीट की गई थी। इससे पूर्व भी दो परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की ओर से नकल करने की बात सामने आ गई। कमिश्नर ने कहा कि वह पुरानी परीक्षा पर नहीं जा रहे हैं और आज की हुई तीनों की परीक्षा को निरस्त करने की कार्यवाही होगी। संवाद


देहरादून से सूचना मिली थी कि सेलेक्टिव छात्र मोबाइल से परीक्षा देते हैं। उन्होंने परीक्षा कक्ष में तीन परीक्षार्थियों को मोबाइल से नकल करते पकड़ लिया। विजिलेटरों ने भी ड्यूटी में समझौता कर रखा था। दूसरे कक्ष के परीक्षार्थियों के मोबाइल कक्ष के बाहर थे मगर इस कक्ष परीक्षार्थियों के पास मोबाइल थे। पीडीएफ डाउनलोड कर नकल की जा रही थी। कमरे में सीसीटीवी नहीं थे, लेकिन महाविद्यालय प्रशासन को मल्टीपल स्तर पर निगरानी करनी चाहिए थी। सरकार भी चाहती है कि नकलविहीन परीक्षा हो। प्राचार्य को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा कक्ष में तैनात दो विजिलेटर और एक कर्मी को कारण बताओ नोटिस जारी करें। इसके अलावा परीक्षा में नकल करने वालों की रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजी जाएगी।
- दीपक रावत, कुमाऊं कमिश्नर।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed