फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ICICI Bank ATM found in river

नदी में मिला आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम

Fri, 28 Aug 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Fri, 28 Aug 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


 सिडकुल स्थित अशोका लीलैंड फैक्ट्री गेट से आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम उखाड़ने के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस को दिनेशपुर क्षेत्र की कागरसेन नदी से एटीएम तो मिल गया है, लेकिन एटीएम उखाड़ने वाले बदमाशों की तलाश में यूपी और दिल्ली में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस 24 घंटों के भीतर एटीएम उखाड़ने के मामले का खुलासा कर सकती है।


24 जून की तड़के सिडकुल में अशोका लीलैंड फैक्ट्री गेट पर लगे आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम बदमाश उखाड़कर ले गए थे। एटीएम में करीब छह लाख रुपये की नगदी थी। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों से जानकारी लेते हुए बदमाशों की धरपकड़ को पुलिस और एसओजी की टीम भी गठित की। गठित टीम यूपी, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में डेरा डाले हुई थी। साथ ही पुलिस की एक टीम ने टांडा जंगल के साथ ही दिनेशपुर और गूलरभोज के डैम में भी एटीएम की तलाशी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को सिडकुल पुलिस ने दिनेशपुर थाना क्षेत्र के मटकोटा मार्ग पर नेतानगर गांव स्थित कागर सेन नदी से सिडकुल से उखाड़ा गया एटीएम बरामद कर लिया है। यही नहीं एटीएम उखाड़ने वाले बदमाशों के बारे में भी पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। उनकी गिरफ्तारी को पुलिस की अलग अलग टीमें दिल्ली और यूपी के कई क्षेत्रों में दबिश दे रही है। सूत्रों के मुताबिक सिडकुल पुलिस 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन


-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed