{"_id":"580e618b4f1c1bba3cbc20ba","slug":"i-finished-second-in-the-state-level-competition-yuesnagr","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरे स्थान रहा यूएसनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरे स्थान रहा यूएसनगर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Tue, 25 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर जिले की टीम ने अपने दमदार मुक्कों से रनरअप ट्राफी पर कब्जा जमाया। एसएसपी सेंथिल अबुदई ने टीम को बधाई देकर खिलाड़ियों की हौसलाफजाई की।
टीम के रुद्रपुर पहुंचने पर एसएसपी अबुदई ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा। इस मौके पर बताया गया कि उत्तराखंड पुलिस की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 17 अक्टूबर तक उत्तरकाशी में किया गया। इसमें ऊधमसिंह नगर जिले की टीम के साथ ही विभिन्न जिलों की 16 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर जिले की टीम ने द्वितीय स्थान अर्जित कर रनरअप ट्राफी पर कब्जा जमाया। विनोद भंडारी और जीवन प्रकाश टीम के कोच रहे। विशाल सिंह, धन सिंह, जगत सिंह, अमित पोखरिया, मनोज सिंह और प्रमोद सैनी ने प्रतियोगिता में भागीदारी की। एएसपी पंकज भट्ट और सीओ मंजुनाथ टीसी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहनीय बताया।
विज्ञापन