फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   husband married a second time after his dowry demands were not met in sitarganj

Sitarganj: दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पति ने की दूसरी शादी, विवाहिता ने ससुरालियों पर दर्ज कराई FIR

Sat, 09 May 2026 04:53 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 09 May 2026 04:53 PM IST
सार

सितारगंज में दहेज में बुलेट और सोने की अंगूठी की मांग पूरी न होने पर विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
husband married a second time after his dowry demands were not met in sitarganj
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सितारगंज में दहेज में बुलेट और सोने की अंगूठी की मांग पूरी नहीं करने पर पति के दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने पति, सास-ससुर और दो जेठों पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया हैं।

विज्ञापन

गांव मगरसड़ा निवासी मलकीत कौर ने बताया कि 13 मार्च 2020 को गुरजीत सिंह से उसका विवाह हुआ था। विवाह में मायके पक्ष ने सामर्थ्य अनुसार घर-गृहस्थी का सामान दान स्वरूप दिया था। विवाह के छह माह बाद ससुराल पक्ष ने कम दहेज लाने को लेकर ताने देना शुरू कर दिया। उसे रसोई में जाने से रोक दिया। छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज व मारपीट करने लगे।

विज्ञापन

विवाहिता ने बताया की ससुराल पक्ष ने पति गुरजीत सिंह, सास निर्मल कौर उर्फ निम्मो, ससुर बलविंदर सिंह और जेठ जोगा सिंह और राजबीर सिंह के लिए सोने की अंगूठी और एक बुलेट बाइक देने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर उसके पति की दूसरा विवाह कराने की धमकी दी। यह भी बताया कि दो बेटियों सीरत कौर (5) और हरजिंदर कौर (2) को जन्म देने के बाद से ससुराल पक्ष का व्यवहार और अधिक अमानवीय हो गया। उसे बच्चों सहित मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि उसके मायके में रहने के दौरान उसके पति ने नगला, नानकमत्ता निवासी संगीता कौर उर्फ सुनीता उर्फ जस्सी से दूसरी शादी कर ली। जब इसकी जानकारी सामने आई तो 16 जनवरी 2025 को गांव मगरसड़ा में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में पति ने कथित तौर पर अपनी गलती स्वीकार करते हुए दूसरी महिला से संबंध समाप्त करने का भरोसा दिया और पत्नी को वापस घर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने अपने जेवर वापस मांगे तो पति कई-कई दिनों तक घर नहीं आया। इसी दौरान सास-ससुर और जेठों ने उसे लगातार प्रताड़ित किया। 27 मार्च 2026 को उसने एक पुत्र को जन्म दिया। लेकिन पति और ससुराल पक्ष का कोई सदस्य उसे देखने तक नहीं पहुंचा। वर्तमान में वह अपने तीनों बच्चों के साथ भय और असुरक्षा के माहौल में ससुराल में रहने को मजबूर है। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed