फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Husband dies and wife seriously injured in collision between bus and bike in kashipur

Road Accident: बस ने बाइक को मारी टक्कर, पति की मौत और पत्नी गंभीर; महिला को दवा दिलाने जा रहा था व्यक्ति

Mon, 24 Feb 2025 05:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 24 Feb 2025 05:14 PM IST
सार

काशीपुर में पत्नी को दवा दिलाने जा रहे बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दंपती घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Husband dies and wife seriously injured in collision between bus and bike in kashipur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

काशीपुर में पत्नी को दवा दिलाने जा रहे बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दंपती घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ा कलां निवासी मोहम्मद आसिफ हुसैन (45) पुत्र स्व. शाहिद हुसैन बीते रविवार को अपनी पत्नी रुखसाना को मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा के ग्राम अलियावाला में दवा दिलाने बाइक से जा रहा था। इसी दौरान ठाकुरद्वारा के ग्राम सरकड़ा के पास तेज रफ्तार निजी बस की चपेट में आकर दंपती घायल हो गए। घायलों को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मोहम्मद आसिफ हुसैन को मृत घोषित कर दिया। यूपी पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि रुखसाना के दोनों कूल्हों, रीढ़ की हड्डी व पसली में गंभीर चोटें आई हैं। वह अपने पीछे तीन बेटे शाहजाद (25), सादाब (20) और सरफराज (18) व तीन बेटी सानिया (18), मुस्कान (16) व अरशिया (11) को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

20 दिन पहले बेटे का था निकाह
मोहम्मद आसिफ हुसैन ने बीती चार फरवरी को अपने बड़े बेटे शाहजाद का मुरादाबाद क्षेत्र में निकाह किया था। परिवार में शादी को लेकर खुशियां थीं। एकाएक 20 दिन बाद हादसा होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दो बेटे व तीन बेटियां पढ़ाई कर रहीं हैं। परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी मोहम्मद आसिफ पर ही थी।

 

पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल
काशीपुर में मामा के लगन-टीका कार्यक्रम से घर लौट रहे बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

ग्राम वीरपुर कटैय्या निवासी मोहित पाल (20) पुत्र स्व. काशीराम रविवार को गांव निवासी पवन (16) के साथ बाइक से सुल्तानपुर पट्टी हाईवे किनारे बने एक रिजॉर्ट में अपने मामा सुमित के लगन-टीका कार्यक्रम में शामिल होने गया था। देर शाम घर लौटते समय बरखेड़ी के पास बिजली के पोल से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बाजपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया मोहित ने बीए करने के बाद मजदूरी करता था। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। हादसे से मां, भाई किशन पाल, विकास व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed