फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Husband arrested on the charge of dowry murder in Kelakheda

Udham Singh Nagar News: केलाखेड़ा में दहेज हत्या के आरोप में पति दबोचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested on the charge of dowry murder in Kelakheda
केलाखेड़ा। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया। नगर के मोहल्ला मुजफ्फरनगर में बीती 25 जून को 24 वर्षीय एक महिला सीमा ने संदिग्ध परिस्थितियों में गले में फंदा लगा लिया था।
विज्ञापन

परिजन महिला को फंदे से उतारकर उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय बाजपुर ले गए थे जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। 27 जून को इलाज के दौरान मुरादाबाद के एक अस्पताल में सीमा ने दम तोड़ दिया था। मृतका के मायके वाले पुलिस प्रक्रिया पूरी कर शव को अपने साथ यूपी के स्वार गृह क्षेत्र ले गए थे। मृतका के भाई ने बहनोई सहित चार लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए केलाखेड़ा थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

28 जून को फॉरेंसिक और पुलिस टीम ने घटना स्थल पर जाकर पड़ताल की थी। सीओ बाजपुर विभव सैनी ने दहेज हत्यारोपी मृतका के पति रिजवान अली निवासी मोहल्ला मुजफ्फरनगर को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed