फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Husband arrested for abetting suicide in jaspur

CRIME: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार, खेत में पेड़ से लटका मिला था महिला का शव; जानें मामला

Fri, 02 Aug 2024 10:56 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 02 Aug 2024 10:56 AM IST
सार

जसपुर में एक सप्ताह पूर्व महिला का शव पेड़ पर लटका मिला था। मामले में पुलिस ने उसके पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन
Husband arrested for abetting suicide in jaspur
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

जसपुर में एक सप्ताह पूर्व महिला का शव पेड़ पर लटका मिला था। मामले में पुलिस ने उसके पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि राजपुर गांव निवासी आशा देवी का शव 25 जुलाई को गन्ने के खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। मृतका की बेटी सोनम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पिता हरिराज सिंह नशा करके घर में रोजाना लड़ाई-झगड़ा करता था। उसकी मां को पीटता था। पिता ने कई लोगों से पैसे लिए थे। वह उन तीनों बहनों की शादी बड़ी उम्र के व्यक्तियों से करना चाहता था। मां इसका विरोध कर रही थी। कहा कि पिता के आपराधिक किस्म के लोगों से संबंध हैं और वह दो बार जेल जा चुका है।

विज्ञापन

 
ये पढ़ें- Uttarakhand: पिता और भाई के सामने किशोर को पानी में खींच ले गया मगरमच्छ, चारा काटने गया था; सर्च अभियान जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि 25 जुलाई की शाम वह मां के साथ खेत में घास काटने गई थीं। बहनें एक खेत में तो मां दूसरी खेत में घास काट रही थी। कुछ देर बाद उन्होंने मां को खेत किनारे एक पेड़ पर फंदे से लटका देखा। जब तक उन्हें उतारा, उनकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने पिता पर हत्या का आरोप लगाया था। जांच के बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में हरिराज सिंह पर बीएनएस 108 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed