फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crocodile drags teenager into water in front of father and brother in Nanakmatta

Uttarakhand: पिता और भाई के सामने किशोर को पानी में खींच ले गया मगरमच्छ, चारा काटने गया था; सर्च अभियान जारी

Fri, 02 Aug 2024 10:33 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 02 Aug 2024 10:33 AM IST
सार

नानकमत्ता के बरकीडांडी गांव में बृहस्पतिवार सुबह पिता और भाई के साथ जानवरों के लिए चारा काटने गए किशोर को मगरमच्छ पानी में खींच ले गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस टीम ने किशोर की तलाश में जुट गई।

विज्ञापन
Crocodile drags teenager into water in front of father and brother in Nanakmatta
किशोर को पानी में खींच ले गया मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नानकमत्ता के बरकीडांडी गांव में बृहस्पतिवार सुबह पिता और भाई के साथ जानवरों के लिए चारा काटने गए किशोर को मगरमच्छ पानी में खींच ले गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस टीम ने किशोर की तलाश में जुट गई।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दलजीत सिंह (15) पुत्र बलकार सिंह सुबह के समय भाई के साथ अपने खेतों में चारा काटने के लिए गया था। नदी से लगा हुआ क्षेत्र होने के कारण गांव से लेकर नदी तक लगभग दो किलोमीटर का क्षेत्र जलमग्न है। इस दौरान अचानक मगरमच्छ ने दलजीत पर हमला कर दिया। दलजीत के शोर मचाने पर भाई और पिता उसे बचाने के लिए पहुंचे लेकिन तब तक मगरमच्छ उसको खींचता हुआ गहरे पानी में ले गया। सूचना मिलने पर तहसीलदार, नानकमत्ता थाना पुलिस, जल पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: बेसमेंट में संचालित छह कोचिंग सेंटर सील, छापे में खुली पोल; 20 बच्चों की क्षमता और बैठाए 50 बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन

जौलासाल रेंज के वन क्षेत्राधिकारी केआर टम्टा ने बताया कि बारिश के चलते देवहा नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्र में भी जलभराव बढ़ गया। किशोर की तलाश में सर्च अभियान लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed