{"_id":"5a244c3e4f1c1b60678bf21a","slug":"human-life-incomplete-without-worshiping-guru-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु की आराधना के बिना मानव जीवन अधूरा : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु की आराधना के बिना मानव जीवन अधूरा : रावत
अमर उजाला ब्यूरो दिनेशपुर।
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर में शोभा यात्रा में शामिल बच्चे व महिलाएं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सत्संग विहार के संस्थापक ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 130वां जन्मोत्सव और दिनेशपुर सत्संग विहार का 29वां वार्षिकोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। विशाल सत्संग के साथ ही नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई और मातृ एवं युवा सम्मेलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। शोभायात्रा में जयगुरु के उद्घोष से नगर गुंजायमान हो गया।
रविवार को सत्संग विहार परिसर में मुख्य सभा की शुरुआत ‘तोड़ के बंधन सारे डोर गुरू की थामो..’ गीत से हुई। दिल्ली सत्संग विहार से आये मुख्य वक्ता बलवंत सिंह रावत ने ठाकुर जी के दिव्य जीवन और वाणी विषय पर प्रकाश डाला। कहा परमात्मा की आराधना के बिना मनुष्य जीवन अधूरा है। अच्छा गुरू ही ईश्वर प्राप्ति में सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने ठाकुर जी के पंच नीति जाजन, ईष्टभृति, स्वसत्यनी और सदाचार को अपने जीवन में अपनाने की बात कही। सत्संग को आशीष घोष, प्रकाश चंद्र झा, विश्वनाथ बनर्जी, रोहिताश मलिक, डॉ. अमूल्य विश्वास ने भी संबोधित किया।
केंद्रीय सत्संग देवघर झारखंड और दिल्ली से आये गायकों ने ठाकुर जी के भजन, गीत आदि प्रस्तुत किए। संचालन गोपाल सरकार ने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष चितरंजन राय, सचिव विष्णु प्रसाद वैद्य नेे सभी का आभार जताया। सत्संगियों ने ठाकुर जी के चित्र को वाहन में सजाकर बैंडबाजों के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। सत्संग में पूर्व पालिकाध्यक्ष सीमा सरकार, लक्ष्मी राय, कृष्णपद विश्वास, चंद्रकांत मंडल, हिमांशु सरकार, आशुतोष राय, विकास सरकार, डा. जेएन सरकार, अनादि मंडल, भवेष हाल्दार, अनामि विश्वास, काजल राय, ओमियो बैरागी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
युवा एवं मातृशक्ति के दायित्व पर चर्चा
दिनेशपुर। सम्मेलन में समाज के प्रति युवाओं और मातृशक्ति के दायित्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने ठाकुर जी की आज्ञाओं का पालन करते हुये देश और समाज की सेवा का आह्वान किया। सम्मेलन में शांता अधिकारी, अनिता मलिक, उर्वी घोष, रमणी मंडल, जयश्री मंडल आदि ने विचार रखे। युवा सम्मेलन में सुदर्शन सरकार, डॉ. जीवनेश दास, अनुप अधिकारी, भूपेष सरकार, विपुल मेहता ने बात रखी।
सत्संग के मद्देनजर रुट किया था डायवर्ट
रविवार को सत्संग विहार परिसर में कार्यक्रम के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। आसपास के थानों की पुलिस के अलावा पीएसी के जवानों और महिला पुलिस कर्मी सुरक्षा में तैनात थीं। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रुट डायवर्ट किया गया था। सत्संग स्थल गदरपुर मार्ग पर होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुबह से शाम पांच बजे तक बंद रहा। मटकोटा मार्ग की ओर से आने वाले वाहनों को गुलरभोज सरदार नगर मार्ग से निकाला गया। वहीं रुद्रपुर जाफरपुर मार्ग से आनी वाली वाहनों को बुक्सौरा दुर्गापुर संपर्क मार्ग से निकाला गया।