फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   How can we let this land of martyrs be destroyed...

Udham Singh Nagar News: शहीदों की इस भूमि को कैसे मिटने देंगे हम...

Wed, 21 May 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 21 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
How can we let this land of martyrs be destroyed...
काशीपुर। कुंडेश्वरी स्थित एक कोचिंग सेंटर में सोमवार को डॉ. यशपाल रावत की अध्यक्षता में साहित्य दर्पण की मासिक काव्य संध्या का आयोजन हुआ। इसमें कवि जितेंद्र कुमार कटियार ने ‘हंसने का हुनर हो हर परिस्थिति में जिसके पास, मुश्किलों में घबराने लगे, तो कोई बात जरूर होगी...’ सुनाकर तालियां बंटोरी। कैलाश चंद्र यादव ने तूने वफा का यार, यह अच्छा सिला दिया..., सुभाष चंद्र अग्रवाल ने साथिया पानी न मिला यह आंसू ही काफी हैं मिलाने के लिए..., डॉ. सुरेंद्र शर्मा मधुर ने रोज तेरा एहसास रहता है... और अंशिका जैन ने शहीदों की इस भूमि को कैसे मिटने देंगे हम, केसरी और हरे रंग को कैसे बटने देंगे हम... कविता सुनाई। पुनीता कुशवाहा, सुरेंद्र भारद्वाज, कुमार विवेक, प्रदोष मिश्रा, विजय प्रकाश आदि ने भी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबा ज्ञानी सुभाग सिंह व विशिष्ट अतिथि उमेश जोशी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed