{"_id":"62114f9dfc59a1256d1d60da","slug":"housing-scheme-in-kashipur-kashipur-news-hld4541999132","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर में सात एकड़ में 77 करोड़ से बनेंगे आवासहीनों के आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर में सात एकड़ में 77 करोड़ से बनेंगे आवासहीनों के आवास
विज्ञापन
काशीपुर के ग्राम कनकपुर में प्रस्तावित एएचपी आवास का डिजायन
- फोटो : KASHIPUR
राजीव कुमार
काशीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत भागीदारी में किफायती आवास (एएचपी) में 1256 मकान बनाने का कार्य शुरू हो गया है। यह मकान सात एकड़ भूमि में लगभग 75 से 77 करोड़ की लागत से तैयार किए जाएंगे।
नगर निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत ऐसे लोगों को आवास मुहैया कराए जाएंगे जिनके पास देश के किसी भी कोने में उनका अपना कोई आवास नहीं है। इस योजना के तहत नगर निगम में लगभग तीन हजार लोगों ने अपने-अपने आवेदन किए हैं जिनका सत्यापन कार्य किया जाएगा। प्रशासन ने योजना के तहत आवास बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उत्तराखंड आवास एवं विकास परिषद की ओर से एएचपी योजना के तहत काशीपुर और सितारगंज में बनाए जाने वाले आवासों का शिलान्यास बीती 30 दिसंबर को हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। काशीपुर में कार्यदायी ठेकेदार कंपनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शिलान्यास करने के बाद जनवरी महीने में आवास बनाने के लिए चयनित ग्राम कनकपुर स्थित भूमि का भूमि पूजन कर भवन निर्माण कार्य का श्रीगणेश कर दिया।
काशीपुर की कार्यदायी ठेकेदार कंपनी मैसर्स साजिद नदीम के प्रोपराइटर साजिद ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत बनाए जाने वाले 1256 मकान ग्राम कनकपुर में सात एकड़ भूमि पर बनेंगे। बताया कि चार मंजिला आवास बनाने में 75 से 77 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। यह भवन निर्माण जिला विकास प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर की देखरेख में होगा। बताया कि इन भवनों को बनाने की समयसीमा प्रशासन की ओर से तीन साल रखी गई है। इसके बावजूद उनका प्रयास होगा कि यह आवास दो साल में पूरा कराकर दे दिया जाए। भूमि की बाउंड्री वॉल हो चुकी है। अब भवन बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
कॉलोनी तक जाने के लिए मिलेगी 30 फीट चौड़ी सड़क
काशीपुर। भागीदारी में किफायती आवास योजना के तहत ग्राम कनकपुर में बनाई जा रही 1256 घरों वाली कॉलोनी में जाने के लिए मुख्य सड़क से कॉलोनी के मुख्य द्वार तक 30 फीट चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। ठेकेदार कंपनी के साजिद नदीम ने बताया कि कॉलोनी के अंदर सड़कों की चौड़ाई अलग-अलग होगी लेकिन मुख्य सड़क की चौड़ाई 30 फीट रखी गई है ताकि कॉलोनी में रहने वालों को आने-जाने में परेशानी न हो।
एएचपी योजना में यह सुविधा मिलेगी
काशीपुर। लगभग साढ़े तीन सौ वर्गफीट के घर में बैडरूम, बैठक, किचन, बाथरूम व टायलेट होगा। कॉलोनी में तीन पार्क बनाए जाएंगे। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। सड़क, स्ट्रीट लाइट, पेयजल की सुविधा होगी। इस कॉलोनी की खास बात यह होगी कि 1256 घरों वाली कॉलोनी का एक ही मुख्य गेट होगा ताकि कॉलोनीवासी पूरी तरह से सुरक्षित रहें।
पात्र को इस तरह चुकानी होगी किस्त
काशीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत भागीदारी में किफायती आवास (एएचपी) में एक मकान की कीमत छह लाख रुपये रखी गई है। इसमें पात्र को ढाई लाख की सब्सिडी मिलेगी जबकि बैंक को साढ़े तीन लाख रुपये 20 साल में आसान किस्तों के रूप में लौटाने होंगे।
ग्राम कनकपुर में 1256 एएचपी आवास बनाने का काम शुरू हो चुका है। उक्त आवासों के लिए लगभग तीन लोगों ने आवेदन किया है लेकिन विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के चलते अभी सत्यापन कार्य शुरू नहीं हो सका था। अब जल्द ही एएचपी योजना के पात्रों का सत्यापन कार्य शुरू कराया जाएगा।- आलोक उनियाल, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम काशीपुर।