फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Honey trap in uttarakhand kashipur girl blackmail teacher after friendship on facebook

Honey Trap: युवती ने फेसबुक पर शिक्षक से की दोस्ती, जन्मदिन मनाने अकेले बुलाया और फिर...

Fri, 28 Apr 2023 05:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 28 Apr 2023 05:22 PM IST
सार

नगर निवासी एक शिक्षक ने 26 अप्रैल को आईटीआई थाना में तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों एक लड़की ने फेसबुक के जरिए उनसे जान-पहचान की। लड़की ने अपना जन्मदिन मनाने के लिए उन्हें जसपुर खुर्द स्थित एक मकान में बुलाया। यहां लड़की ने अश्लीलता शुरू कर दी। लड़कों ने जबरदस्ती उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Honey trap in uttarakhand kashipur girl blackmail teacher after friendship on facebook
हनीट्रैप - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के काशीपुर में शिक्षक को हनीट्रैप में फंसाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिक्षक को हनीट्रैप में फंसा कर नकदी व अन्य सामान छीनने के मामले का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से शिक्षक से लूटा गया सामान और स्कूटी बरामद हो गई है।

विज्ञापन


Ankita Murder Case:  हत्याकांड में जेंडर को लेकर सामने आया नया विवाद, गवाह नंबर सात खुशराज लड़का या लड़की?
विज्ञापन


नगर निवासी एक शिक्षक ने 26 अप्रैल को आईटीआई थाना में तहरीर देकर बताया कि वह एक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। बीते दिनों एक लड़की ने फेसबुक के जरिए उनसे जान-पहचान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

21 अप्रैल को लड़की ने अपना जन्मदिन मनाने के लिए उन्हें जसपुर खुर्द स्थित एक मकान में बुलाया। यहां लड़की ने अश्लीलता शुरू कर दी। पीछे से तीन लड़के आ गए। लड़कों ने जबरदस्ती उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया और उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उनसे तीस हजार नकद और दस हजार गूगल पे के जरिये ले लिए। बाद में आरोपी उन्हें चीमा चौराहे के पास छोड़कर चले गए, लेकिन उनकी स्कूटी, क्रेडिट कार्ड, मोबाइल अपने साथ ले गए।

आईटीआई थाने में बुधवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी लड़की, उसके दोस्त व दो अन्य आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूटा गया सामान भी बरामद हो गया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed