{"_id":"5edf30288ebc3e430e33fcc7","slug":"home-quarantine-middle-aged-dies-in-suspicious-circumstances197","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand : होम क्वारंटीन बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, एक जून को दिल्ली से लौटे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand : होम क्वारंटीन बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, एक जून को दिल्ली से लौटे थे
Tue, 09 Jun 2020 01:59 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
होम क्वारंटीन किए गए अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखकर सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए है। आवास विकास निवासी नंद थपलियाल (85) और उनकी पत्नी रामेश्वरी देवी लॉकडाउन से पहले दिल्ली गए थे।
विज्ञापन
एक जून को दोनों दिल्ली से रुद्रपुर पहुंचे। दोनों को डॉक्टर ने जांच के बाद होम क्वारंटीन कर दिया था। सोमवार की देर शाम नंद थपलियाल ने परिजनों को घबराहट होने व हल्का बुखार होने की बात कही थी।
विज्ञापन
इसके बाद देर रात उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही आवास विकास चौकी पुलिस इंचार्ज धीरज वर्मा पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन