{"_id":"6a990798493aecd97007a7a5","slug":"home-guard-car-falls-into-ditch-while-returning-home-after-duty-dies-in-jaspur-udham-singh-nagar-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसपुर: ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे होमगार्ड की कार खाई में गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसपुर: ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे होमगार्ड की कार खाई में गिरी, मौत
Thu, 03 Sep 2026 11:07 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:07 AM IST
सार
कोतवाली जसपुर में तैनात होमगार्ड दीक्षित (25) देर रात ड्यूटी खत्म कर कार से घर लौट रहे थे। अफजलगढ़ मार्ग पर अचानक सामने आए पशु को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और राइस मिल की दीवार से टकरा गई। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली जसपुर में तैनात ग्राम धर्मपुर निवास होमगार्ड दीक्षित (25) की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह ड्यूटी खत्म कर कार से अपने घर जा रहे थे। अफजलगढ़ मार्ग पर अचानक सामने आए पशु को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी और राइस मिल की दीवार से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। हादसे की सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन