फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Holi Celebration in Full Swing

होली पर्व पर बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Holi Celebration in Full Swing
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में बस में चढ़ने के लिए दौड़ लगाते यात्री। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। रंग दे गुलाल मोहे आई होली आई रे... होली कैसे खेलूंगी संवरिया के साथ... सहित तमाम होली के गीतों और भजनों में दुर्गा मंदिर में कलाकारों ने नृत्य किया। कलाकारों के साथ होली गीतों पर महिला और पुरुष भी खूब थिरके। शनिवार की देर शाम को मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में फूलों की होली का कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

इसमें बाहर से आए कलाकारों ने मनमोहक नृत्य कर लोगों के साथ फूलों की होली खेली। वहां हरीश धीर, रेनू अरोरा, दिनेश गुप्ता, गुरशरण बब्बर, अलका गंभीर, वर्षा अरोरा, कंचन धीर, सोनम अरोरा, नीलम अरोरा, हरीश ठुकराल, गुलशन गोयल आदि थे। इधर, जनता इंटर कॉलेज रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में पत्रकारों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। पत्रकारों ने एक-दूसरे को अबीर, गुलाल लगाया और पर्व की बधाई दी। वहां कंचन वर्मा, भरत साह, अजय जोशी, फणींद्रनाथ गुप्ता, राजीव चावला, अरविंद सिंह, केपी गंगवार, मनीष आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन

होली पर्व पर बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़
रुद्रपुर। होली पर्व के लिए रविवार को मुख्य बाजार में ग्राहकों ने खूब खरीदारी की। होलिका दहन के लिए लोगों ने गन्ने, उपले, सूखे मेवे और अन्य सामग्री खरीदी। होली खेलने के लिए बच्चों ने तरह-तरह की कार्टून वाली पिचकारियां, गुलाल, स्प्रे रंग, मुंह को ढकने वाले होली मास्क, अलग-अलग रंगों के विग आदि सामग्री खरीदी। बाजार में सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने होली में पहनने के लिए कुर्ते पजामे भी खरीदे। हालांकि कोरोना काल को देखते हुए इस बार बाजार में ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिली। सामग्री विक्रेता श्यामलाल ने बताया कि इस बार गन्ने के दाम 20 रुपये रखे गए हैं जबकि होलिका दहन में चढ़ाने के लिए छोटे उपले 10 रुपये के तीन मिल रहे हैं। गेहूं की बालियां 10 रुपये की चार दी जा रही हैं। इसके अलावा रंग, पिचकारी के साथ ही गुझिया और मिठाई की भी खूब बिक्री हुई। (संवाद)
जवाहरनगर में होली गीतों पर खूब थिरकीं महिलाएं
शांतिपुरी। ग्राम जवाहरनगर स्थित राधिका विहार कॉलोनी में गुड़िया शर्मा के घर पर कुमाऊंनी होली की धूम रही। महिलाओं ने एक-दूसरे जमकर अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। महिला होल्यारों ने ढोल की थाप पर होली गीत गाए।
महिलाओं ने ‘मेरो रंगीलो देवर घर..., ‘राधा संग कन्हैया खेले होली...’, ‘जल कैसे भरूं जमुना गहरी...’ सहित अनेक गीत गाए। वहां माधवी, गुड़िया, जानकी, हीरा, हेमा, मधु, किरण, नीमा आदि थे। इसके अलावा शांतिपुरी नंबर एक, दो, तीन, नगला सहित अन्य जगहों पर भी होली बैठकों की धूम रही। (संवाद)
डीएम ने कलक्ट्रेट कर्मियों के साथ खेली होली
रुद्रपुर। डीएम रंजना राजगुरु ने होली के अवसर पर कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों को अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। डीएम ने सभी को शुभकामनाएं दीं कि रंगो का त्योहार सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए।
उन्होंने कहा कि रंगों का पर्व भाईचारे का त्योहार है। पर्व को आपस में मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। होली का त्योहार मनाते समय कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करें। कलक्ट्रेट परिसर में कर्मचारियों और अधिकारियों ने ढोल नगाड़ों की थाप के बीच एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी।
इस दौरान अधिकारी और कर्मचारियों ने होली गीत भी गाए। वहां एडीएम उत्तम सिंह चौहान, ओसी एनएस नबियाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा, प्रशिक्षु आईएएस जय किशन, तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि थे। (संवाद)
होलिया में उड़े रे गुलाल, श्याम तेरे मंदिर में....
काशीपुर। कटोराताल निवासी योगेश चंद्र जोशी के आवास पर शनिवार शाम को बैठकी होली का आयोजन किया गया। काशीपुर के साथ ही रामनगर, नैनीताल, अल्मोड़ा और रुद्रपुर से आए होल्यारों ने विभिन्न रागों पर होली के गीत गाए।
होल्यारों ने ‘नंद बरसाने चली मैं तो...’, ‘मत मारो द्रगन की चोट रसिया...’, ‘धावा बोल गयो गिरधारी...’, ‘रंग डालूंगी में नंद जी के लालन पै...’, ‘कर ले शृंगार चतुर अलबेली...’ आदि गीत गाए। तबले पर मोहित उपाध्याय, मनोज पंत और शरद पंत ने संगत दी। कार्यक्रम में पुरुषों के साथ ही महिलाएं भी शामिल रहीं। वहां प्रकाश चंद्र जोशी, अजीत पांडे, लाखन, हेम चंद्र जोशी, मनोज जोशी, केसी त्रिपाठी आदि थे।
इधर, शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले होलिका दहन कार्यक्रम के लिए भी लोगों ने तैयारियां की। होलिका दहन के लिए लोगों ने गन्ना, गेहूं, जौ की बालियां आदि बाजार से खरीदी। गन्ना 20 रुपये और गेहूं की बाली 25 रुपये मुठ्ठी बिकी।
इधर, होली की पूर्व संध्या पर क्लीन एंड ग्रीन संस्था ने स्टेशन रोड स्थित एक होटल में काव्य संध्या का आयोजन किया। कवियों ने देशभक्ति और होली से संबंधित रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। संस्था के अध्यक्ष सर्वेश बंसल, मीडिया प्रमुख सुरेश शर्मा, उत्तराखंड एथलेक्टिस सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कवि शेष कुमार सितारा, अनिल सारस्वत, रामप्रसाद अनुरागी, सोमपाल प्रजापति, कैलाश चंद्र यादव, अनुश्री भारद्वाज ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। संचालन सचिव सत्यप्रकाश भटनागर ने किया। संस्था के पदाधिकारियों ने प्रमुख समाजसेवी बाबूराम, डॉ. रवि सहोता, पूर्व कोतवाल विजय चौधरी, रेवत दास, दीपिका गुड़िया आत्रेय आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहां पूर्व प्रधान आनंद कुमार एड., वीरेंद्र गर्ग, प्रवेश राठी, गौरव गुप्ता, शैलेंद्र मिश्रा, प्रकाश जोशी, मनीष सपरा, विक्की सौदा, विकल्प गुड़िया आदि थे। (संवाद)
उधर, रविवार को मोहल्ला किला स्थित बाग से रथ पर सवार राधा-कृष्ण की झांकियां निकाली गई। शोभायात्रा मोहल्ला किला, मुख्य बाजार, पार्क रोड, एमपी चौक होते हुए निकाली गई। शोभायात्रा कटोराताल होते हुए वापस किला पहुंचकर संपन्न हुई।
इस दौरान श्रृद्धालुओं ने राधा कृष्ण की झांकियों पर पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खोली। शोभायात्रा में शिवजी और गणेश की झांकी भी शामिल रही। वहां कपिल शर्मा, अंकित चतुर्वेदी, अनुज शर्मा, हर्षित, मोहित कुमार,दीपकुमार, गगन आदि थे।
वहीं, समर स्टडी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक मुक्ता सिंह ने सभी होली के पर्व की शुभकामनाएं दीं। बैठकी होली में महिलाओं ने होली के गीतों पर नृत्य कर एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। वहां प्रधानाचार्य अनुज भाटिया, नेहा पंत, दीपाली सिंह, लक्ष्मी घिल्डियाल, भारती ज्योति, गायत्री उनियाल, शांति चौहान, सुमित्रा बिष्ट आदि थे।
इधर, मोहल्ला सिंघान स्थित दुर्गा मंदिर सभागार में पंजाबी समाज की महिलाओं ने होली गायन और कीर्तन का आयोजन किया। वहां एसआई सरोज कांबोज को सम्मानित किया गया। वहां समाज की अध्यक्षा सरोज र्श्मा, सोना सेठी, मीना चुग, सुदेश छाबड़ा, नीलम छाबड़ा, राज बत्रा, मंजू, दीप्ति अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
मैं होली खेलूंगी आज भाभी तेरे अंगना...
बाजपुर। पूर्वांचल महासभा की ओर से मंडी समिति परिसर स्थित पंत पार्क में रविवार को आयोजित होली महोत्सव में होल्यारों ने कई गीत प्रस्तुत किए। अबीर गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। वहां शीतला प्रसाद मिश्रा, रामवृक्ष मेहतो, बृजभूषण पाठक, इंद्रासन, विजय पांडेय, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग, यशपाल राजहंस, राजेश पाठक आदि थे।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा धर्मशाला में हुए कार्यक्रम में उदयराज सिंह, दलजीत सिंह राणा, बाबू सिंह चौहान, केपी सिंह, प्रताप सिंह सेंगर, महीपाल आदि थे। गांव बेरिया दौलत स्थित बुक्सा परिषद भवन में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में भी होली की धूम देखने को मिली। वहां संजय सिंह, मोहन सिंह, मंगल सिंह, रामचंदर, जीत सिंह, श्याम सिंह, नरेश सिंह, अमर सिंह आदि थे।
इधर, गांव हरिपुरा हरसान निवासी खीमानंद जोशी के आवास पर होली गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला होल्यारों ने ‘मैं खेलूंगी होली आज भाभी तेरे अंगना...’, ‘होली खेलन चली ब्रज की सखियां...’, ‘जहां जाएंगे बांके बिहारी...’, ‘नंदरानी कन्हैया बिगड़ गयो रे...’ इत्यादि गीत प्रस्तुत किए। वहां उर्मिला पाठक, जानकी पंत, मंजू नेगी, हंसा जोशी, सुनीता नेगी, नीमा, ज्योति, कमला आदि थे। (संवाद)
रोडवेज बसों में उमड़ी यात्रियों की भीड़
रुद्रपुर। होली के त्योहार पर घर जाने के लिए रविवार सुबह से ही यात्रियों की भीड़ रोडवेज स्टेशन पर उमड़ी रही। सबसे ज्यादा यात्री बरेली जाने वाले थे। इसको देखते हुए बसों में सीटों के लिए यात्रियों में मारामारी रही। बच्चों के साथ यात्रा करने वाले लोगों को सीटों के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ी। अधिक भीड़ को देखते हुए स्टेशन इंचार्ज ने आठ बसों के अलावा 22 बसें और बरेली के लिए रवाना कर दीं।
दरअसल, होली पर बड़ी संख्या में रुद्रपुर से लोग अपने घरों को जाते हैं। इनमें सबसे अधिक तादाद सिडकुल की कंपनियों में काम करने वाले लोगों की रहती है। स्टेशन में सुबह से ही यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही बसें स्टेशन पर पहुंच रही थीं, यात्रियों की भीड़ सीट के लिए टूट पड़ती दिखाई दी।

यात्रियों की अधिक संख्या देखते हुए बरेली के लिए 30 बसें लगा दी गईं। रोडवेज से टनकपुर के लिए भी काफभ् यात्री रवाना हुए। दिल्ली, हरिद्वार, पिथौरागढ़ सहित कई जिलों के लोगों ने घर पहुंचने के लिए निजी बसों का भी सहारा लिया। रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन इंचार्ज ब्रह्मानंद ने बताया कि यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। (संवाद)

काशीपुर में महिला एसआई को सम्मानित करती पंजाबी समाज की महिलाएं।

काशीपुर में महिला एसआई को सम्मानित करती पंजाबी समाज की महिलाएं।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर में बैठकी होली में शामिल महिलाएं।

काशीपुर में बैठकी होली में शामिल महिलाएं।- फोटो : KASHIPUR

बाजपुर में छात्र नेता आशु भट्ट के आवास पर होली गायन करती महिलाएं।

बाजपुर में छात्र नेता आशु भट्ट के आवास पर होली गायन करती महिलाएं।- फोटो : BAZPUR

फोटो         बाजपुर के गांव हरिपुरा हरसान में होली गायन करती महिलाएं।

फोटो बाजपुर के गांव हरिपुरा हरसान में होली गायन करती महिलाएं।- फोटो : BAZPUR

जवाहर नगर में होली गीत पर नृत्य करती महिला।

जवाहर नगर में होली गीत पर नृत्य करती महिला।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में होलीका पूजन के लिए गन्ने व उपले खरीदते लोग।

रुद्रपुर में होलीका पूजन के लिए गन्ने व उपले खरीदते लोग।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के दुर्गा मंदिर में कलाकारों के साथ फूलों की होली खेलते लोग।

रुद्रपुर के दुर्गा मंदिर में कलाकारों के साथ फूलों की होली खेलते लोग।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के दुर्गा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार।

रुद्रपुर के दुर्गा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर कलक्ट्रेट में डीएम रंजना राजगुरू को गुलाल लगातीं तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा।

रुद्रपुर कलक्ट्रेट में डीएम रंजना राजगुरू को गुलाल लगातीं तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed