फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Himachal Police raid in Rudrapur; team arrests four, including an excise inspector, and takes them away

रुद्रपुर: हिमाचल पुलिस की कार्रवाई, तिजोरी चोरी मामले में नकदी-सोना लेने के आरोप में आबकारी दरोगा समेत चार धरे

Mon, 21 Sep 2026 04:12 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 21 Sep 2026 04:12 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश से चोरी हुई तिजोरी के मामले की जांच के दौरान आबकारी विभाग के एक दरोगा समेत चार कर्मचारियों पर नेपाल निवासी महिला और उसके साथी से 80 हजार रुपये और करीब आधा किलो सोना लेने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Himachal Police raid in Rudrapur; team arrests four, including an excise inspector, and takes them away
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से चोरी हुई तिजोरी के मामले की जांच के दौरान रुद्रपुर में आबकारी विभाग के एक दरोगा समेत चार कर्मचारियों पर नेपाल निवासी महिला और उसके साथी से 80 हजार रुपये और करीब आधा किलो सोना लेने का आरोप लगा है। हिमाचल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आबकारी दरोगा देवेंद्र कुमार, सिपाही बलजीत सिंह, उपनल कर्मचारी पप्पू लाल और पीआरडी कर्मी नईम को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बताया गया कि आठ सितंबर को रामपुर बॉर्डर के पास आबकारी टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कार में नेपाल निवासी करिश्मा और उसका साथी मिले। कार में टूटी हुई तिजोरी भी बरामद हुई। पूछताछ के दौरान दोनों कथित तौर पर डर गए।
विज्ञापन


आरोप है कि आबकारी विभाग के कर्मचारियों ने महिला और उसके साथी से 80 हजार रुपये और करीब आधा किलो सोना ले लिया और उन्हें छोड़ दिया। बाद में महिला ने शिमला निवासी अपने पूर्व नियोक्ता को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर हिमाचल पुलिस रुद्रपुर पहुंची और एसएसपी अजय गणपति से संपर्क किया। इसके बाद संयुक्त जांच में मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपों की कड़ियां जोड़ी गईं। कार्रवाई के दौरान चारों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से नकदी और सोना बरामद होने की बात सामने आई है।

पुलिस अब नेपाल निवासी महिला करिश्मा और उसके साथी की तलाश कर रही है। मामले में हिमाचल पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed